मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
राजस्थान

राजस्थान में गर्मी का सीतम: 17 जिलों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंचा, 9 मई को 18 जिलों में हीटवेव का अलर्ट

राजस्थान में गर्मी अपना तेवर दिखा रही है, रविवार को 17 शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ, जयपुर में रविवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, यहां पहली बार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा.

शेयर करें

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 9 मई तक राज्य में गर्मी और तेज होने की संभावना है और तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है.रविवार को जयपुर समेत 17 शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ. सबसे ज्यादा गर्मी कल धौलपुर जिले में रही, जहां का तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. धौलपुर के साथ फलोदी में 42.2, करौली और टोंक के निवाई में 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. राजस्थान के बाड़मेर, जोधपुर, चूरू, गंगानगर में कल दिन में 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान दर्ज हुआ.

मौसम केन्द्र जयपुर से जारी फोरकास्ट देखें तो 9 मई को उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के लगभग सभी जिलों में हीटवेव चलने की आशंका है. इस हीटवेव की चपेट में जोधपुर, बीकानेर संभाग के अलावा जयपुर, भरतपुर संभाग के जिले भी आएंगे, मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पाकिस्तान से आ रही गर्म हवाओं का प्रभाव पूर्वी राजस्थान तक बना रहेगा.

जयपुर में पहली बार तापमान 40 डिग्री तक पहुंचा

जयपुर में रविवार को तेज गर्मी रही और सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ. कल यहां सीजन में पहली बार तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. जयपुर में कल दिनभर आसमान साफ रहा और तेज धूप रही. दोपहर में हल्की गर्म हवा भी चली, इससे पहले जयपुर में इस सीजन तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं गया था.

शेयर करें