1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः प्राकृतिक खेती अपनाकर देश व समाज को समृद्ध बनाएं किसान, सैनी ने कहा- PM मोदी ने मोटे अनाज के लिए लोगों को किया है प्रेरित

हरियाणाः प्राकृतिक खेती अपनाकर देश व समाज को समृद्ध बनाएं किसान, सैनी ने कहा- PM मोदी ने मोटे अनाज के लिए लोगों को किया है प्रेरित

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाकर देश व समाज को जहरयुक्त खाद्य सामग्री से निजात दिलानी होगी। इस प्राकृतिक खेती के लिए केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से योजनाओं को अमलीजामा पहनाया गया है। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोटे अनाज का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने का काम किया है। मोटे अनाज का प्रयोग करने से अपने भोजन की थाली को जहर मुक्त बनाया जा सकता है।

By Rakesh 

Updated Date

कुरुक्षेत्र। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाकर देश व समाज को जहरयुक्त खाद्य सामग्री से निजात दिलानी होगी। इस प्राकृतिक खेती के लिए केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से योजनाओं को अमलीजामा पहनाया गया है। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोटे अनाज का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने का काम किया है। मोटे अनाज का प्रयोग करने से अपने भोजन की थाली को जहर मुक्त बनाया जा सकता है।

पढ़ें :- 'क्या भाजपा के ट्रोल्स को भी कर दिया माफ?...', PM मोदी पर चिदंबरम का हमला

लाडवा में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की तरफ से जिला स्तरीय पोषक अनाज उत्सव

प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी लाडवा में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की तरफ से आयोजित जिला स्तरीय पोषक अनाज उत्सव के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा मिशन के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, पूर्व विधायक डा.पवन सैनी ने विधिवत रूप से जिला स्तरीय पोषक अनाज उत्सव के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा मिशन के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत जिला स्तरीय पोषक अनाज उत्सव का अवलोकन भी किया।

किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और उनका समाधान करने के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान कृषि विभाग की योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को सम्मानित भी किया गया। प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने हमेशा किसानों के हित की बात की है। इस सरकार ने प्रधानमंत्री कृषि सम्मान समृद्धि योजना के तहत सीधा किसानों के खातों में दवाइयों व अन्य कार्यों के लिए पैसा जमा करवाने का काम किया है।

किसानों की आय को दुगना करने का सरकार का प्रयास

पढ़ें :- PM Modi ने IPL में वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार पारी की की तारीफ, कहा- 'युवा प्रतिभाएं भारत का भविष्य हैं'

इसके अलावा किसानों की फसलों का एमएसपी देने का काम किया है और सरकार का प्रयास है किसानों की आय को दुगना किया जाए। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि सरकार ने किसानों के हित में कई योजनाएं लागू की है। इन योजनाओं के तहत किसानों को पॉलीहाउस लगाने, फव्वारा प्रणाली से सिंचाई करने के लिए भारी भरकम सब्सिडी देने का काम किया है। पूर्व विधायक डा.पवन सैनी ने कहा कि इस सरकार ने किसानों के जीवन को सहज और सरल बनाने का काम किया है। यह सरकार हमेशा किसानों के सुख दुख के बारे में चिंता करके योजनाएं तैयार करती है।

किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने पर बल

इस मौके पर वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. हरिओम ने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने पर बल दिया। उन्होंने देसी गाय के गोबर व मूत्र से जीवों अमृत बनाकर फसलों में डालने की सलाह दी। डा. अनुज कुमार वैज्ञानिक भारतीय गेहूं एवं जो अनुसंधान केंद्र करनाल ने किसानों से मोटे अनाज की खेती व खानपान में महत्व के बारे में बताया। डा.सीवी सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बाजरा, रागी, सामक, कोंधरा,को चीना अनाज के बारे में किसानों से चर्चा की।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com