मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के घर पर एफबीआई का छापा

इंडिया वॉइस

अमेरिका में एफबीआई की टीम ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के घर पर छापेमारी की। एफबीआई ने छापे का कोई कारण नहीं बताया है। ट्रम्प ने अपने बयान में कहा कि अमेरिका के किसी पूर्व राष्ट्रपति के साथ ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है।

शेयर करें

वाशिंगटन, 09 अगस्त 2022। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के फ्लोरिडा स्थित घर पर फैडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन (एफबीआई) ने छापा मारा है। ट्रम्प ने कहा है कि एफबीआई ने सोमवार को फ्लोरिडा के पाम बीच स्थित उनके मार-ए-लागो घर पर छापा मारा। फिलहाल उनके आवास पर बड़ी संख्या में एजेंसी के लोग मौजूद हैं और उन्होंने घेराबंदी की हुई है।

इस बीच एफबीआई ने छापे का कोई कारण नहीं बताया है। ट्रम्प ने भी कारणों को साफ करने से इनकार किया है। उन्होंने यह पुष्टि जरूर की है कि उनके घर पर एफबीआई ने अचानक छापा मारा। उन्होंने इस कदम को विच हंट बताते हुए कहा कि अमेरिका के लिए यह एक विपरीत वक्त है। एजेंसी के कर्मचारियों ने देश के 45वें राष्ट्रपति के घर जबरन दाखिल होकर जांच की कार्रवाई की है।

ट्रम्प ने अपने बयान में कहा कि अमेरिका के किसी पूर्व राष्ट्रपति के साथ ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। छापे की यह कार्रवाई न्याय प्रणाली का गलत इस्तेमाल है। यह रेडिकल लेफ्ट डेमोक्रेट्स का हमला है। वो नहीं चाहते कि मैं 2024 में राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी पेश करूं। उन्होंने इस घटना को एक हमले के रूप में बताया है और कहा है कि यह सब सिर्फ तीसरी दुनिया के देशों में हो सकता है।

शेयर करें