मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

आसमान में 2 वॉर प्लेन के बीच हुई जबरदस्त टक्कर, 6 लोगों की मौत,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इंडिया वॉइस

अमेरिका के टैक्सास इलाके में दो विंटेज प्लेन के क्रैश होने की खबर सामने आई है। इस बात की पुष्टि फेडरल एविएनशन एडमिनिस्ट्रेसन ने की है। जिन दो प्लेन का क्रैश हुआ है इन्हें वर्ल्ड वॉर 2 में इस्तेमाल किया गया था।

शेयर करें

अमेरिका के टैक्सास इलाके में दो विंटेज प्लेन के क्रैश होने की खबर सामने आई है। इस बात की पुष्टि फेडरल एविएनशन एडमिनिस्ट्रेसन ने की है। जिन दो प्लेन का क्रैश हुआ है इन्हें वर्ल्ड वॉर 2 में इस्तेमाल किया गया था।

इन दोनों विमानों में बोइंग बी-17 और बेल P-63 किंगकेबरा शामिल थे। यह पूरा हादसा कैमरे में रिकॉर्ड हो गया था। इस हादसे में फिलहाल अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है मिली जानकारी के चलते प्लेन में 6 लोग बैठे हुए थे। इन सभी मौत की आशंका जताई जा रही है।

 

एयर शो के दौरान जब यह हादसा हुआ तो उस वक्त लोगों को अचानक से समझ ही नहीं आया कि क्या हो गया। घटना स्थानीय समयानुसार 1.20 बजे हुई है। दोनों ही विमान आपस में टकराए हैं। जिसके बाद यह जमीन पर गिर गए। घटना की खबर मिलते ही डलास एग्जीक्यूटिव एयरपोर्ट पर लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

वहीं डलास मेयर एरिक जॉनसन ने कहा कि प्लेन के क्रैश होने का वीडियो बहुत ही दर्दनाक है। नेशनल ट्रांस्पोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने इसका कंट्रोल लिया है। स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग उनकी पूरी मदद कर रहे हैं।

 

शेयर करें