Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. वंदेभारत एक्सप्रेस के कोच में आग से हड़कंप, भोपाल से नई दिल्ली जा रही थी ट्रेन

वंदेभारत एक्सप्रेस के कोच में आग से हड़कंप, भोपाल से नई दिल्ली जा रही थी ट्रेन

भोपाल-दिल्ली वंदेभारत एक्सप्रेस के कोच में आग लग जाने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। कोच में करीब 22 यात्री थे। उन्हें तुरंत दूसरे कोच में स्थानांतरित कर दिया गया।

By Rajni 

Updated Date

भोपाल। भोपाल-दिल्ली वंदेभारत एक्सप्रेस के कोच में आग लग जाने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। कोच में करीब 22 यात्री थे। उन्हें तुरंत दूसरे कोच में स्थानांतरित कर दिया गया।

पढ़ें :- हरियाणाः दीपेंद्र हुड्डा के स्वागत को हांसी से रोहतक तक हर स्टेशन पर उमड़ी भारी भीड़, लोगों ने बांटे लड्डू

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से नई दिल्ली जा रही वंदेभारत एक्सप्रेस के एक कोच के बैटरी बॉक्स में सोमवार सुबह आग लग गई। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। कुछ रेलवे कर्मचारियों ने सुबह करीब छह बजकर 45 मिनट पर सी-12 कोच के बैटरी बॉक्स में आग देखी।

जिसके बाद रानी कमलापति-हज़रत निज़ामुद्दीन वंदेभारत एक्सप्रेस को विदिशा जिले के कुरवाई और कैथोरा स्टेशनों के बीच तुरंत रोक दिया गया। रेल अधिकारी ने बताया कि आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। रेलवे कर्मचारियों की मरम्मत के बाद  वंदे भारत को रवाना किया गया। किसी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com