Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हरदोई में दबंगईः बीच शहर फायरिंग, जान बचाने को घर में भागा, बाइक हटाने को लेकर हुआ था विवाद

हरदोई में दबंगईः बीच शहर फायरिंग, जान बचाने को घर में भागा, बाइक हटाने को लेकर हुआ था विवाद

यूपी के हरदोई शहर में बाइक हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद एक गुट ने फायरिंग शुरू कर दी। दबंगों के पास तमंचा देखकर दूसरे पक्ष का युवक अपने घर में घुस गया। आरोप है कि दबंगों ने जान से मारने की नियत से कई राउंड फायरिंग की। घटना से गुस्साए दूसरे पक्ष के लोगों ने रोड जाम कर दिया।

By Rakesh 

Updated Date

हरदोई। यूपी के हरदोई शहर में बाइक हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद एक गुट ने फायरिंग शुरू कर दी। दबंगों के पास तमंचा देखकर दूसरे पक्ष का युवक अपने घर में घुस गया। आरोप है कि दबंगों ने जान से मारने की नियत से कई राउंड फायरिंग की। घटना से गुस्साए दूसरे पक्ष के लोगों ने रोड जाम कर दिया।

पढ़ें :- बदमाशों ने ई-रिक्शा सवार शिक्षिका से लूटा बैग

लोगों ने पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया और मामले की जांच में जुटी है। बताया गया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के बावन चुंगी पर बाइक हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें वहां पहुंचे रानू शुक्ला, निहित मिश्रा और साहिल मिश्रा ने सचिन गुप्ता उर्फ नीशू के साथ गाली गलौज की।

इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। जिससे गुस्साए रानू, निहित और साहिल ने तमंचा निकाल लिया। जिसे देखकर सचिन गुप्ता उर्फ नीशू दौड़कर अपने घर में घुस गया। आरोप है कि इसके बाद भी दबंगों ने एक के बाद एक कई राउंड फायरिंग की। जिससे पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया। बीच शहर में हुई फायरिंग से लोगों में हड़कंप मच गया।

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम 

इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर हमलावर फरार हो गए। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और जाम को खुलवाया। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि शहर के बावन चुंगी पर दो पक्षों में विवाद हुआ है। जिसमें प्रथम दृष्टया बाइक हटाने को लेकर विवाद सामने आया है। पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस गहनता से सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

पढ़ें :- महोबा में पुलिस ने कार से बरामद की लाखों की नगदी, लोकसभा चुनाव को लेकर हो रही सघन चेकिंग

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com