मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

बरेली में पांच रुपए ने ले ली युवक की जान, आइसक्रीम को लेकर हुआ था विवाद

HO BUREAU

यूपी के बरेली जिले में महज पांच रुपए के लिए सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। आइसक्रीम को लेकर हुए विवाद में दुकानदार ने युवक की निर्मम हत्या कर दी। आइसक्रीम बेच रहे आरोपी ने संजू कश्यप की सूजा घोंपकर हत्या कर दी। हत्या के बाद बच्चों के सिर से मां-बाप का साया उठ गया।

victim family
victim family
शेयर करें

बरेली। यूपी के बरेली जिले में महज पांच रुपए के लिए सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। आइसक्रीम को लेकर हुए विवाद में दुकानदार ने युवक की निर्मम हत्या कर दी। आइसक्रीम बेच रहे आरोपी ने संजू कश्यप की सूजा घोंपकर हत्या कर दी। हत्या के बाद बच्चों के सिर से मां-बाप का साया उठ गया।

चार साल पहले मृतक की पत्नी की भी मौत हो चुकी है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना फ़तेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव की है। सीओ हाईवे नितिन कुमार ने बताया कि माधोपुर गांव में आइसक्रीम को लेकर विवाद हो गया था जिसमें आइसक्रीम बेच रहे शेर सिंह ने गांव के रहने वाले संजू कश्यप पर सूजा से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

शेयर करें