मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
अन्य खबरें

सपा के पूर्व विधायक को किया गया गिरफ्तार,संसद भवन उड़ाने की दी थी धमकी

इंडिया वॉइस

संसद भवन को उड़ाने की धमकी देने के मामले में पूर्व सपा विधायक किशोर समरीते को भोपाल से किया गया गिरफ्तार,पूर्व विधायक की पहचान 59 वर्षीय किशोर समरीतेके रूप में हुयी है

शेयर करें

Delhi News:संसद भवन को उड़ाने की धमकी देने के मामले में पूर्व सपा विधायक किशोर समरीते को भोपाल से किया गया गिरफ्तार, पूर्व विधायक की पहचान 59 वर्षीय किशोर समरीतेके रूप में हुयी है,यह गिरफ्तारी संसद भवन को बम से उड़ाने के मामले में हुआ है

बीते हफ्ते संसद भवन के पास एक बैग मिला था जिसमे धमकी भरा पत्र और राष्ट्रीय ध्वज, संविधान एवं जिलेटिन की छ्ड़े थी,ऐसा ही बैग लोकसभा अध्यक्ष, लोकसभा एवं राज्यसभा के सिक्योरिटी जनरल को भी भेजा गया था जिसमे धमकी भरा पत्र एवं जिलेटिन की छड़ें थीं,पत्र में लिखा था कि अगर 70 सूत्रीय मांगें पूरी नहीं हुई तो वह संसद भवन को बम से उड़ा देगा, इसके लिए उसने 30 सितंबर को अंतिम समय सीमा भी तय कर दी थी

इस घटना के बाद क्राइम ब्रांच स्पेशल सेल ,आईबी एवं एन्य सुरक्षा एजेंसियां ने अपने हिसाब से जांच शुरू कर दी थी,आरोपी की तलाश करते हुये पुलिस भोपाल पहुंची और किराए के मकान में रह रहे पूर्व सपा विधायक किशोर समरीते को दबोच लिया

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को टीम लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। स्पेशल सीपी ने बताया कि अभी तक की जांच में पाया गया है कि किशोर ने यह हरकतें प्रचार पाने के लिए की हैं। अब पूछताछ के बाद उसकी हरकतों के पीछे के उद्देश्यों की जानकारी मिल सकेगी।

टैग: delhi news
शेयर करें