मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः त्रिपुरा के पूर्व CM विप्लव कुमार देव ने विपक्षी पार्टियों पर बोला हमला , PM मोदी को महान समाज सुधारक बताया

Rakesh

पलवल अनाज मंडी में रविवार को विकसित भारत विकसित हरियाणा संकल्प सभा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं त्रिपुरा के मुख्यमंत्री रहे विप्लव कुमार देव ने विपक्षी पार्टियों पर हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महान समाज सुधारक की उपाधि दी।

Viplav Kumar Dev, state in-charge of Bharatiya Janata Party and Chief Minister of Tripura
शेयर करें

पलवल। पलवल अनाज मंडी में रविवार को विकसित भारत विकसित हरियाणा संकल्प सभा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं त्रिपुरा के मुख्यमंत्री रहे विप्लव कुमार देव ने विपक्षी पार्टियों पर हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महान समाज सुधारक की उपाधि दी।

उन्होंने कहा कि जो कार्य ईश्वरचंद्र विद्यासागर, राजा राममोहन राय और दयानंद सरस्वती ने  किया वही काम नरेंद्र मोदी देश में कर रहे हैं। उन्होंने देश में एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का दावा किया। पलवल की अनाज मंडी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव गौरव गौतम ने संकल्प सभा का आयोजन किया।

जिसमें हरियाणा प्रदेश के भाजपा प्रभारी विप्लव कुमार देव, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, भाजपा प्रदेश महामंत्री मोहनलाल बड़ूली, लोकसभा प्रभारी अरविंद यादव तथा कई नेता विशेष रूप से शामिल हुए। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विप्लव कुमार देव ने संकल्प सभा में आए हजारों कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ को देखकर यहां के लोगों की प्रशंसा की। कहा कि पलवल वह धरती है जो एक पल में लोगों को बल प्रदान करती है।

श्री देव ने अपनी चिर परिचित शैली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब की जन्मस्थली पंचधाम को सजाने-संवारने का काम केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। उन्होंने कहा कि 65 वर्षों के बाद देश को एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जिसने एक समाज सुधारक का काम किया है। जिस प्रकार से राजा राममोहन राय ने सती प्रथा को समाप्त कराने और दयानंद सरस्वती ने देश में पहले आडंबरों को दूर करने का काम किया था, उसी प्रकार के कार्य नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।

उन्होंने भाजपा के साढ़े नौ साल के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की जमकर प्रशंशा की। पलवल अनाज मंडी में आयोजित विकसित हरियाणा संकल्प सभा के पश्चात लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी अरविंद शर्मा ने दावा किया कि न केवल देश में भारी बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी बल्कि प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनेगी।

शेयर करें