मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

यूपीः प्रयागराज के हेता पट्टी लूटकांड में शामिल चार बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो जख्मी

Rakesh

यूपी के प्रयागराज जिले के थरवई के हेता पट्टी लूटकांड में शामिल चार बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

recovered goods
शेयर करें

प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज जिले के थरवई के हेता पट्टी लूटकांड में शामिल चार बदमाशों को पुलिस ने  मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। धीरेंद्र उर्फ लड्डू और कुशलपाल उर्फ कृष्णा के पैर में गोली लगी।

मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाशों की निशानदेही पर 5 महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया। महिलाओं के कब्जे से लूट के जेवरात और 73 हजार नगदी भी बरामद की गई। गिरफ्तार बदमाशों के सरगना दयाराम के खिलाफ पहले से ही 11 मुकदमें दर्ज हैं।

अन्य बदमाशों का भी लंबा आपराधिक इतिहास सामने आया है। सभी आरोपी एक सप्ताह पहले थरवई के हेता पट्टी में हुए लूटकांड और हत्या मामले में शामिल थे।

शेयर करें