मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

साढ़े सात घंटे लम्बी थी गैंग्स ऑफ वासेपुर स्क्रिप्ट

Rakesh

गैंग्स ऑफ वासेपुर का एक एक डायलाग आज भी लोगों की जुबान और जहन में बसा हुआ है।अनुराग कश्यप ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में गैंग्स ऑफ वासेपुर से जुडें किस्से बताते हुए कहा कि स्क्रिप्ट लिखते वक्त वे इतना रम गए थे कि उन्हे पता ही नहीं चला कि कहानी काफी लंबी हो गई। अनुराग ने जो स्क्रिप्ट लिखी थी, उसके हिसाब से फिल्म तीन पार्ट में बनती।जिसकी अवधि लगभग साढ़े सात घंटे तक थी।

Gangs of Wasseypur
शेयर करें

मुंबई। गैंग्स ऑफ वासेपुर का एक एक डायलाग आज भी लोगों की जुबान और जहन में बसा हुआ है।अनुराग कश्यप ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में  गैंग्स ऑफ वासेपुर से जुडें किस्से बताते हुए कहा कि स्क्रिप्ट लिखते वक्त वे इतना रम गए थे कि उन्हे पता ही नहीं चला कि कहानी काफी लंबी हो गई। अनुराग ने जो स्क्रिप्ट लिखी थी, उसके हिसाब से फिल्म तीन पार्ट में बनती।जिसकी अवधि लगभग साढ़े सात घंटे तक थी।

दरअसल अनुराग कश्यप का कहना है कि उन्हे कहानी लिखते समय अस बात का बिल्कुल भी अंदेशा नहीं था कि फिल्म इतनी लंबी हो गई है।फिल्म की लेंथ साढ़े सात घंटे की हो गई थी। अनुराग ने बताया कि बाद में फिल्म मेकर विक्रमादित्य मोटवानी थे, जिन्होंने फिल्म की लेंथ कम की और तब जाकर फिल्म दो पार्ट में बन पाई। अनुराग ने कहा कि फिल्म में कुछ डायलॉग्स ऐसे थे, जो स्क्रिप्ट में नहीं थे।

अनुराग कश्यप ने कहा कि गैंग्स ऑफ वासेपुर में कई ऐसे डायलॉग थे, जो इम्प्रोवाइज्ड थे। स्क्रिप्ट में वो डायलॉग कहीं थे ही नहीं। फिल्म का एक फेमस डायलॉग ‘तुमसे न हो पाएगा’ भी स्क्रिप्ट में नहीं था। इस डायलॉग को तिग्मांशु धुलिया ने ऐसे ही बोल दिया था।तिग्मांशु धुलिया ने फिल्म में विलेन रामाधीर सिंह का रोल प्ले किया था। तिग्मांशु वैसे तो फिल्म मेकर हैं, लेकिन इस फिल्म में उन्होंने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया था

शेयर करें