मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

जॉर्जिया मौलाना बनी इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री, आज लेगी पद की शपथ

इंडिया वॉइस

उन्हें राष्ट्रपति सर्जियो मैट्टारेला ने शुक्रवार को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। मेलोनी ने इस आमंत्रण को स्वीकार कर लिया। उनके साथ ही मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी। मेलोनी की सरकार द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से इटली में बनने वाली धुर दक्षिणपंथी सरकार होगी।

शेयर करें

इटली में प्रधानमंत्री बनी महिला जिन्होंने इटली की पहली प्रधानमंत्री महिला बनने का करिश्मा दिखाया है जियोर्जिया मौलोनी शनिवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगी।

उन्हें राष्ट्रपति सर्जियो मैट्टारेला ने शुक्रवार को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। मेलोनी ने इस आमंत्रण को स्वीकार कर लिया। उनके साथ ही मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी। मेलोनी की सरकार द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से इटली में बनने वाली धुर दक्षिणपंथी सरकार होगी।

मेलोनी ने सर्जियो मैट्टारेला से उनके पैलेस में शुक्रवार को मुलाकात कर उन्हें मंत्रियों को सूची सौंपी और उनके साथ विचार विमर्श किया। इटली के संसदीय चुनाव में 25 सितंबर को मेलोनी के नेतृत्व में ब्रदर्स आफ इटली को जीत मिली थी।

शपथ ग्रहण के बाद नई सरकार को अगले सप्ताह संसद के सदनों में विश्वास मत प्राप्त करना होगा। 1946 के बाद से इटली की 68वीं सरकार को कई चुनौतियों का भी सामना करना होगा, इनमें यूक्रेन युद्ध के साथ बिजली की बढ़ती लागत शामिल हैं। इसके साथ ही मंदी की आशंका भी गहरा रही है।

शेयर करें