1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi: जर्मनी की विदेश मंत्री का भारत दौरा, चांदनी चौक पर की खरीदारी, पेटीएम से किया भुगतान

Delhi: जर्मनी की विदेश मंत्री का भारत दौरा, चांदनी चौक पर की खरीदारी, पेटीएम से किया भुगतान

जर्मनी की विदेश मंत्री एन्नालेना बाएरबॉक दो दिवसीय दौरे पर भारत आईं हैं. अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने दिल्ली के चांदनी चौक में खरादारी की. उन्होंने कपड़ों के दुकान से कुछ कपड़े खरीदे और उसका भुगतान पेटीएम के जरिये किया.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

भारत के दो दिवसीय दौरे पर आईं जर्मनी की विदेश मंत्री एन्नालेना बाएरबॉक ने मंगलवार को पुरानी दिल्ली की गलियों में खरीदारी करते हुए कुछ वक्त बिताया. पुरानी दिल्ली में खरीदारी करते हुए उनकी तस्वीर को भारत और भूटान में जर्मन राजदूत फिलिप एकरमैन ने ट्विटर पर पोस्ट किया है. उन्होंने खरीदारी की तस्वीर भी पोस्ट की है. अपने पोस्ट पर उन्होंने कैप्शन लिखा कि विदेश मंत्री के दौरे का पहला दिन बेहद रोमांचक और व्यस्त रहा. विदेश मंत्री एन्नालेना बाएरबॉक ने चांदनी चौक में खरीदारी के बाद पेटीएम से पैसों का भुगतान किया.

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

जर्मन राजदूत फिलिप एकरमैन ने किया ट्वीट

जर्मन राजदूत फिलिप एकरमैन ने अपने ट्विटर हैंडल पर कुछ फोटो भी पोस्ट किये हैं. तस्वीरों में बाएरबॉक ने सीसगंज गुरुद्वारा में कुछ महिलाओं के साथ फोटो खिंचवाई. इसके बाद दूसरी तस्वीर में उन्हे चांदनी चौक पर एक स्थानीय दुकान पर पारंपरिक भारतीय परिधान देखते हुए देखा जा सकता है.

बाएरबॉक ने भारत की अपनी आधिकारिक यात्रा को ‘एक दोस्त से मुलाकात का एहसास’ बताया. जर्मन विदेश मंत्री पांच दिसंबर को भारत पहुंची थीं. दिल्ली में राजघाट जाकर उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने दिल्ली मेट्रो में भी सफर किया. एन्नालेना बाएरबॉक की अगुआई में जर्मन प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को निर्वाचन सदन में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्तों अनूप चंद्र पांडे व अरुण गोयल से मुलाकात की.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com