मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

बिजली चोरी को रोकते हुए बुनकरों को बिल में दें सब्सिडी: सीएम योगी

इंडिया वॉइस

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में ढाई लाख से ज्यादा की संख्या में बुनकर पॉवरलूम से जुड़े हुए हैं। यही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है।

शेयर करें

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में ढाई लाख से ज्यादा की संख्या में बुनकर पॉवरलूम से जुड़े हुए हैं। यही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है। हमें इस व्यवस्था को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी को रोकते हुए प्रदेश के बुनकरों को बिजली के बिल में आवश्यक सब्सिडी दी जाए। सीएम योगी ने कहा कि पॉवर कॉर्परेशन इसको लेकर व्यवस्था बनाएं।

सीएम योगी ने बुधवार को एमएसएमई बुनकर योजना के संबंध में प्रस्तुतिकरण का अवलोकन किया. इस दौरान बिजली की खपत और उस पर दी जाने वाली सब्सिडी को लेकर सीएम ने अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुनकरी व्यवसाय से जुड़े प्रदेश के बड़े सेंटर जैसे अम्बेडकर नगर, वाराणसी, मऊ, गोरखपुर, मेरठ आदि जिलों के सम्भ्रांत बुनकर व्यवसायियों से बात करें और उनकी राय लें।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में ढाई लाख से ज्यादा की संख्या में बुनकर पॉवरलूम से जुड़े हुए हैं. यही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है. हमें इस व्यवस्था को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी को रोकते हुए प्रदेश के बुनकरों को बिजली के बिल में आवश्यक सब्सिडी दी जाए. सीएम योगी ने कहा कि पॉवर कॉर्परेशन इसको लेकर व्यवस्था बनाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुनकरों के लिए विद्युत खपत की योजना को नेट बिलिंग के साथ जोड़ते हुए सोलर पावर की दिशा में आगे बढ़ाया जाए. हम अभी सोलर पैनल के इंस्टाल के लिए 30 हजार रुपए तक सब्सिडी दे रहे हैं। इसके लिए बुनकरों को प्रोत्साहित करें। मिशन मोड पर इस पर काम करें। पावर कंजम्पशन का मूल्य हर हाल में पावर कारपोरेशन को मिले यह भी सुनिश्चित करें।

सीएम योगी ने कहा कि हमारे बुनकर आज भी पुरानी तकनीक पर कार्य कर रहे हैं। मार्केट में आज नई तकनीक और डिजाइन आ गयी हैं. बुनकरों को जल्द से जल्द अपग्रेड करते हुए उनके उत्पादों को समयानुकूल बनाएं। उनके डिजाइन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

शेयर करें