Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. भारतीय यूनिवर्सिटी की ग्लोबल पहचान बढ़ीः मोदी , कहा- कुछ नया करना चाहता है देश का युवा

भारतीय यूनिवर्सिटी की ग्लोबल पहचान बढ़ीः मोदी , कहा- कुछ नया करना चाहता है देश का युवा

मोदी ने कहा कि भारत विश्व की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है। विकसित भारत का निर्माण करना हमारा लक्ष्य है। विश्व के लोग भारत को जानना चाहते हैं। विश्व में भारतीय युवाओं के लिए मौके बन रहे हैं।

By Rajni 

Updated Date

नई दिल्ली।  मोदी ने कहा कि भारत विश्व की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है। विकसित भारत का निर्माण करना हमारा लक्ष्य है। विश्व के लोग भारत को जानना चाहते हैं। विश्व में भारतीय युवाओं के लिए मौके बन रहे हैं। विश्व का सबसे बड़ा हेरिटेज म्यूजियम बनने जा रहा है। भारतीय यूनिवर्सिटी की ग्लोबल पहचान बढ़ी है।

पढ़ें :- हरियाणाः केंद्रीय कृषि मंत्री ने किसानों को बातचीत के लिए बुलाया

पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के शताब्दी वर्ष के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतीय यूनिवर्सिटी की ग्लोबल पहचान बढ़ रही है, विश्व में भारत का गौरव बढा है। देश का युवा कुछ नया करना चाहता है।

देश में स्टार्टअप की संख्या अब लाख के पार है। बड़ी कंपनियों ने भारत में निवेश का फैसला लिया है। पीएम मोदी ने कहा इस विवि ने हर मूमेंट को जिया, इस यूनिवर्सिटी ने हर मूमेंट में जान भर दी है। पीएम ने कहा कि मैं इस ऐतिहासिक अवसर पर यूनिवर्सिटी के सभी प्रोफेसर और स्टाफ के साथ स्टूडेंट व पूर्व छात्र-छात्राओं को हृदय से बधाई देता हूं।

डीयू आना मेरे लिए घर आने जैसा 

उन्होंने कहा नॉर्थ कैंपस के लोगों के लिए कमला नगर और मुखर्जी नगर से जुड़ी यादें और साउथ कैंपस वालों के लिए सत्य निकेतन के किस्से होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विश्विद्यालय को तीन भवनों की सौगात दी। दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि डीयू आना मेरे लिए घर आने जैसा है।

पढ़ें :- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने डॉ. नवल कुमार वर्मा की ‘रिवर्सिंग प्रोस्टेट प्रॉब्लम्स इन नेचुरल वे’ किताब का किया विमोचन, इन उपायों को अपनाकर स्वस्थ रख सकते हैं अपना प्रोस्टेट

डीयू हर महत्वपूर्ण क्षण का साक्षी रहा है। समारोह में छात्रों की ओर से बनाए गए पोस्टरों को प्रदर्शित किया गया था। इसमें साल भर का लेखा-जोख देखने को मिल रहा था। किसी तरह डीयू ने 100 वर्ष की यात्रा की वह भी दिखाने की कोशिश की है। वहीं, डीयू को प्राप्त हुई उपलब्धि की भी इसमें झलक देखने को मिलती है। बारिश के मौसम को देखते हुए ठोस प्रबंध किए गए थे।

दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए जाते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली मेट्रो में लोगों से बातचीत की। इस दौरान सभी यात्री अपने बीच प्रधानमंत्री को देखकर काफी उत्साहित नजर आए।

दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष के समापन समारोह में पीएम मोदी के शामिल होने को लेकर मेट्रो से लेकर विवि तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मेट्रो स्टेशन के अंदर व बाहर चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही थी। जगह-जगह पूछताछ की जा रही थी। बिना पहचान पत्र के किसी को विश्वविद्यालय की ओर नहीं जाने दिया जा रहा था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com