मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, अंतिम तिथि 3 जुलाई

Rajni

भारतीय डाक सेवा में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

india post payment bank
शेयर करें

नई दिल्ली। भारतीय डाक सेवा में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक साइट ippbonline.com पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 जुलाई है।

रिक्ति विवरण: इस अभियान के जरिए एसोसिएट कंसल्टेंट आईटी के 30 पद, कंसल्टेंट आईटी के 10 पद और सीनियर कंसल्टेंट आईटी के 3 पद भरे जाएंगे। शैक्षिक योग्यता: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कंप्यूटर साइंस/आईटी में बीई/बीटेक या एमसीए होना चाहिए।

सैलरी: अभियान के तहत एसोसिएट कंसल्टेंट के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 10 लाख रुपये, कंसल्टेंट 15 लाख व सीनियर कंसल्टेंट पर 25 लाख रुपये प्रति वर्ष का वेतन दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क: अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 750 रुपये का शुल्क देना होगा। जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 150 रुपये का शुल्क देना होगा।

शेयर करें