मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

600 लड़कियों से कम्पटीट कर मिला मुस्कान का रोल- सिमरत कौर

Rakesh

गदर- 2 में मुस्कान का किरदार निभाकर सबसे दिलों पर अपनी छाप छोड़ने वाली एक्ट्रेस सिमरत कौर इन दिनों चर्चा में हैं।

simarat kaur
शेयर करें

मुंबई। गदर- 2 में मुस्कान का किरदार निभाकर सबसे दिलों पर अपनी छाप छोड़ने वाली एक्ट्रेस सिमरत कौर इन दिनों चर्चा में हैं।

मुंबई में पली-बढ़ी सिमरत ने साउथ इंडस्ट्री की होते हुए भी गदर-2 में मुस्कान का अहम किरदार निभाया है।जिसमें उनकी अदायगी को लेकर उनकी खूब तारीफ हो रही है। हाल ही में अपने इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि यह तो नहीं कहूंगी कि मैं बाजीगर हूं, पर यह सच है कि मुझसे पहले 600 लड़कियों का ऑडिशन लिया गया था।

इस किरदार के लिए लम्बे समय से ऑडिशन चल रहा था। मेरा सिलेक्शन तो बहुत बाद में हुआ तब तक पालमपुर की शूटिंग खत्म हो चुकी थी। वहां ऑडिशन देने गई थी, तब पता चला कि मेरे अलावा छह और लड़कियां इस रोल के लिए आई हैं।

मैं तो इतना कह सकती हूं कि इन 600 लड़कियों में से शायद मैं फिट बैठ रही होऊंगी, इसलिए मेरा सिलेक्शन हो गया। कई बार लुक टेस्ट दिए दो महीने का लम्बा इंतज़ार किया तब कर मेरा रोल पक्का हुआ। ऐसी पिक्चर आसानी से नहीं मिलती, अगर आसानी से मिल जाए तो फिर उसका मजा ही क्या है।

शेयर करें