मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः समयबद्ध तरीके से लोगों तक पहुंचे सरकार की योजनाएः सतीश नांदल, नागरिकों को सशक्त बनाने की राष्ट्रव्यापी पहल

Rakesh

उपायुक्त अजय कुमार ने कहा है कि सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ लगातार ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ नागरिकों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने और उन्हें सशक्त बनाने की एक राष्ट्रव्यापी पहल है।

developed india sankalp yatra
शेयर करें

रोहतक। उपायुक्त अजय कुमार ने कहा है कि सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ लगातार ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ नागरिकों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने और उन्हें सशक्त बनाने की एक राष्ट्रव्यापी पहल है।

उपायुक्त ने बताया कि रविवार को ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ जिले के गांव मकडौली खुर्द, धामड़, जिन्दराण व गुढाण में पहुंची। यात्रा का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। गांव मकडौली खुर्द व धामड़ में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं वरिष्ठ पार्टी नेता सतीश नांदल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 15 नवंबर को झारखंड के खूंटी से ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ की शुरुआत की थी।

इसका उद्देश्य देश के कोने-कोने में आमजन को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताना और उसका लाभ उठाने के लिए उन्हें प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम देश भर में सरकार की प्रमुख योजनाओं की जानकारी आमजन को देने तथा पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है।

सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि इन योजनाओं का लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे। श्री नांदल ने कहा कि सरकार किसी भी दल की हो लेकिन वह समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य करती है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए सर्वप्रथम हमें अपने गांव का विकास करना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने कृषि भूमि से सेम की समस्या का अंत करने के लिए भूमिगत पाइपलाइन की एक परियोजना को क्रियान्वित किया है।

परिणामस्वरूप गांव कान्ही,चिड़ी कथूरा व कटवाडा में अब सेमग्रस्त भूमि में अब अच्छा उत्पादन होने लगा है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना के तहत प्रदेश के जोहडों की सफाई का कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या का स्थाई समाधान सरकार की योजना के तहत किया जाएगा।

रोहतक जिले के जिन्दराण व गुढाण गांव में भाजपा के जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका ने ग्रामीणों को संबोधित किया और उन्हें विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्य के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गरीबों, किसानों व छोटे व्यापारियों और समाज के विभिन्न वर्गों की मदद की है।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद लंबे समय तक विकास का लाभ कुछ क्षेत्रों तक ही सीमित था। लेकिन मौजूदा सरकार छोटे शहरों व गांव के विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है और इससे विकसित भारत की नींव मजबूत होगी।

टैग: BJP pm modi
शेयर करें