मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः यमुनानगर में अतिथि अध्यापकों ने अधिकार रैली कर दिखाई शक्ति, रेगुलर करने की मांग  

Rakesh

यमुनानगर में अतिथि अध्यापकों ने अधिकार रैली के जरिए अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाया। प्रदेश के कोने-कोने से अतिथि अध्यापक रेगुलर करने की मांग को लेकर जगाधरी की नई अनाज मंडी में जुटे। नई अनाज मंडी से जगाधरी बस स्टैंड तक प्रदर्शनकारी अतिथि अध्यापकों ने पैदल मार्च निकाला।

protest
शेयर करें

यमुनानगर। यमुनानगर में अतिथि अध्यापकों ने अधिकार रैली के जरिए अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाया। प्रदेश के कोने-कोने से अतिथि अध्यापक रेगुलर करने की मांग को लेकर जगाधरी की नई अनाज मंडी में जुटे। नई अनाज मंडी से जगाधरी बस स्टैंड तक प्रदर्शनकारी अतिथि अध्यापकों ने पैदल मार्च निकाला।

धरनास्थल से लौटते समय अतिथि अध्यापक हुआ हादसे का शिकार, कार ने मारी टक्कर

उधर, प्रदर्शन खत्म कर जैसे ही अतिथि अध्यापक धरनास्थल पर लौट रहे थे। उनमें से एक प्रदर्शनकारी अतिथि अध्यापक हादसे का शिकार हो गया। तेज कार रफ्तार चालक ने पीछे से अतिथि अध्यापक प्यारेलाल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह उछलकर नीचे गिरा और उसका सिर सड़क पर जा लगा। कार चालक मौके से फरार हो गया लेकिन एक प्रत्यक्षदर्शी  अतिथि अध्यापक ने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया।

प्रत्यक्षदर्शी नरेंद्र कुमार ने बताया कि पीछे से तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसके सिर में चोट आई है। वह अपनी याददाश्त भी भूल गया है और अटपटी बातें कर रहा है। हादसा जगाधरी नई अनाज मंडी के सामने लघु सचिवालय के गेट पर हुआ। अतिथि अध्यापक अपनी मांगों को लेकर यमुनानगर में बैठे थे। उनकी मांग तो अभी पूरी नहीं हुई है लेकिन इस हादसे से सभी गेस्ट टीचरों में भारी रोष है। हालांकि घायल प्यारे लाल अपना नाम तो बता रहा है लेकिन अभी तक उसकी पूरी पहचान नहीं हो पाई है।

शेयर करें