मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
क्षेत्रीय

Gujarat Gaurav Abhiyan : इस अभियान का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व का क्षण, पीएम मोदी ने कहा- पहली बार 5 लाख आदिवासी लोगों को एक साथ देखा

इंडिया वॉइस

प्रधानमंत्री द्वारा आज नवसारी जिले के खूंटवेल के लिए कुल 2151 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया। इसके तहत 749 करोड़ की जल योजना, 85 करोड़ ऊर्जा क्षेत्र, 46 करोड़ सड़क और भवन और 20 करोड़ शहरी विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया।

शेयर करें

नवसारी/अहमदाबाद, 10 जून। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवसारी के खूंटवेल में एक जनसभा को संबोधित किया। जिसकी सफलता पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मैंने पहली बार 5 लाख आदिवासी लोगों को एक साथ देखा है। गुजरात गौरव अभियान का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज की जनसभा में 5 लाख की संख्या एक साथ होना गर्व की बात है। गुजरात राज्य में विधानसभा चुनाव आगामी कुछ ही महीनों में होंगे। उन्होंने बताया कि मुझे चिखली आए हुए काफी समय हो गया है। लेकिन मेरे आदिवासी भाइयों, बहनों और दोस्तों को अब और इंतजार नहीं करना होगा, क्योंकि मैं आदिवासी भाइयों और बहनों को सुन रहा था।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आदिवासी छात्रों को प्राथमिक से उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सक्षम बनाने के लिए बैंक खातों के माध्यम से हर साल अनुमानित 16 लाख आदिवासी छात्रों को प्री मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति भी वितरित की है।

प्रधानमंत्री द्वारा आज नवसारी जिले के खूंटवेल के लिए कुल 2151 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया। इसके तहत 749 करोड़ की जल योजना, 85 करोड़ ऊर्जा क्षेत्र, 46 करोड़ सड़क और भवन और 20 करोड़ शहरी विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने आज नवसारी में मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन भी किया। इसमें नवसारी के छात्रों को एक मेडिकल कॉलेज द्वारा घर पर ही शिक्षा दी जानी है। इसके निर्माण पर 542 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

वहीं प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर रखे थे, ताकि पार-तापी रिवर लिंक परियोजना को लेकर कोई विरोध प्रदर्शन नहीं हो। बाद में प्रधानमंत्री राजमार्ग संख्या 48, नवसारी से सटे एमए नायक हेल्थकेयर कैंपस और निराली मिलिती स्पेशल कैंसर अस्पताल का भी उद्घाटन किया। अस्पताल की कुल क्षमता 400 बेड की है। इसमें फिलहाल 100 बेड प्राथमिक आधार पर शुरू किए जाएंगे।

टैग: BJP pm modi
शेयर करें