मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

UP News: हरदोई में अखिलेश यादव का काफिला हुआ हादसे का शिकार, आपस में टकराई गाड़ियां , कई लोग जख्मी

इंडिया वॉइस

Akhilesh Yadav Convoy Accident: उत्तर-प्रदेश के हरदोई से एक बड़ी खबर सामने आई है,हरदोई में अखिलेश यादव का काफिला हादसे का शिकार हो गया है,यह हादसा आज शुक्रवार दोपहर को हुआ है,अखिलेश यादव हरदोई जिले के ग्रामीण इलाके हरपालपुर के बैठापुर में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे.

शेयर करें

Hardoi News:उत्तर-प्रदेश के हरदोई से एक बड़ी खबर सामने आई है,हरदोई में अखिलेश यादव का काफिला हादसे का शिकार हो गया है,यह हादसा आज शुक्रवार दोपहर को हुआ है,अखिलेश यादव हरदोई जिले के ग्रामीण इलाके हरपालपुर के बैठापुर में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे.इसी दौरान रास्ते में ये हादसा हुआ.

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर हरदोई पहुंचे सपा अध्यक्ष के काफिले में चल रही कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं और हादसा हो गया.इस हादसे में कई लोगों को चोटें भी आई है,और लगभग आधा दर्जन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई है.

सूचना के मुताबिक अखिलेश यादव हरपालपुर के बैठापुर में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने जा रहे थे, इसी दौरान यह हादसा बिलग्राम सांडी रोड पर हुआ. मामले की जानकारी मिलते ही एंबुलेंस सहित कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं और राहत काम में जुटे हैं. इस हादसे में कुछ लोगों के चोट आने की भी खबर है. मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.

शेयर करें