मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः धूमधाम से मनी गोरखा समाज की हरियाली तीज

Rakesh

धर्मनगरी हरिद्वार में भारत और नेपाल की संस्कृति की मिलीजुली तस्वीर देखने को मिली। हरिद्वार में गोरखा समाज के लोगों ने धूमधाम के साथ हरितालिका तीज महोत्सव का आयोजन किया।

शेयर करें

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में भारत और नेपाल की संस्कृति की मिलीजुली तस्वीर देखने को मिली। हरिद्वार में गोरखा समाज के लोगों ने धूमधाम के साथ हरितालिका तीज महोत्सव का आयोजन किया।

महोत्सव में जहां हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून से लोग शामिल हुएं तो वहीं नेपाल की जानी-मानी अभिनेत्री नीतू कोइराला और गायक ऋतु कंडेल शामिल हुईं। ऋतु ने अपने नेपाली गानों से न केवल सबका मन मोहा बल्कि महिलाओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर अभिनेत्री नीतू कोइराला ने कहा कि यहां उन्होंने भारत और नेपाल की संस्कृति का संगम देखा है।

उन्होंने कहा कि हरितालिका तीज पर महिलाएं निर्जला रहकर अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। नेपाल की गायिका ऋतु कंडेल ने कहा कि उन्हें यहां आकर बहुत अच्छा लगा। कहा कि भारत और नेपाल का रोटी-बेटी का रिश्ता है।

टैग: uttarakhand
शेयर करें