Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पराली का समाधान करने में हरियाणा सरकार विफल, सीएम इस्तीफा देःं आप

पराली का समाधान करने में हरियाणा सरकार विफल, सीएम इस्तीफा देःं आप

हरियाणा की भाजपा सरकार द्वारा अपने किसानों को कोई समाधान नहीं दिए जाने के कारण पराली जलाने की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ने लगा है। आम आदमी पार्टी ने हरियाणा की मनोहर सरकार को आड़े हाथों लिया है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि किसानों को पराली का समाधान देने में हरियाणा की सरकार पूरी तरह से विफल रही है। इसलिए मनोहर लाल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। हरियाणा की भाजपा सरकार द्वारा अपने किसानों को कोई समाधान नहीं दिए जाने के कारण पराली जलाने की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ने लगा है। आम आदमी पार्टी ने हरियाणा की मनोहर सरकार को आड़े हाथों लिया है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि किसानों को पराली का समाधान देने में हरियाणा की सरकार पूरी तरह से विफल रही है। इसलिए मनोहर लाल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

पढ़ें :- हरियाणाः हिमाचल के लिए कांग्रेस खुद जिम्मेवार, सुनीता दुग्गल ने सिरसा लोकसभा क्षेत्र से दोबारा चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

‘‘आप’’ की राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ का कहना है कि मनोहर सरकार के पास पराली का कोई समाधान नहीं है। हरियाणा में पिछले साल के मुकाबले अब तक तीन गुना ज्यादा पराली जलाई जा चुकी है। हरियाणा में पराली जलाने की घटनाएं 2021 में 62, 2022 में 80 और 2023 में अब तक 277 घटनाएं हो चुकी हैं। जबकि दिल्ली और पंजाब सरकार के प्रयासों से पराली के प्रदूषण में कमी आई है।

आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित किया और कहा कि दिल्ली में एक पढ़ी-लिखी और एक ईमानदार सरकार है, जो लगातार जनता के हित में काम करती आई है। यह कहना गलत नहीं होगा कि पर्यावरण को लेकर सिर्फ दिल्ली सरकार ही लगातार सक्रिय दिखती है।

दिल्ली में आज सभी इंडस्ट्रीज के लिए पीएनजी का इस्तेमाल करना अनिवार्य

चाहे दिल्ली सरकार द्वारा लाई गई ट्री प्लांटेशन पॉलिसी हो, जिसके तहत हम इस साल 53 लाख पौधे लगाएंगे और 43 लाख पहले ही लगाया जा चुके हैं। चाहे इलेक्ट्रिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बात हो, हमारी ईवी पॉलिसी के तहत दिल्ली में करीब 16.8 प्राइवेट व्हीकल इलेक्ट्रिक हैं। लगातार प्रयासों की वजह से हमारी ईवी पॉलिसी के लिए हमें स्टेट लीडरशिप अवार्ड मिला है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आज सभी इंडस्ट्रीज के लिए पीएनजी का इस्तेमाल करना अनिवार्य है।

पढ़ें :- केजरीवाल सरकार ने सुगमय सहायक योजना का किया शुभारंभ

24 घंटे बिजली देने के बाद से दिल्ली में इनवर्टर और जनरेटर की जरूरत खत्म हो गई। जिससे दिल्ली में प्रदूषण में काफी कमी आई है। दिल्ली में दो थर्मल प्लांट थे, सरकार उन्हें बंद करा चुकी है। पिछले कुछ सालों से दिल्ली में ग्रेड एक्शन प्लान, समर एक्शन प्लान और विंटर एक्शन प्लान चलता है।

जबसे आम आदमी पार्टी सरकार एमसीडी में भी आई है तो हम लोग निर्माण से उत्पन्न होने वाले मलबे और धूल मिट्टी को भी लगातार टारगेट कर रहे हैं। दिल्ली सीएम केजरीवाल ने बुराड़ी में देश का सबसे ज्यादा क्षमता वाला कंस्ट्रक्शन वेस्ट प्लांट का उद्घाटन किया है। यहां पर मलबा रिसाइकल किया जाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com