मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

फिल्म पृथ्वीराज का टाइटल बदलने की मांग पर दिल्ली हाईकोर्ट का सुनवाई से इनकार

इंडिया वॉइस

यह याचिका राष्ट्रीय प्रवासी परिषद ने दायर की थी। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता का कहना था कि फ़िल्म के टाइटल में महान योद्धा पृथ्वीराज का नाम जिस तरह से बिना किसी सम्माजनक सम्बोधन के इस्तेमाल किया गया है, वो भावनाओं को आहत करने वाला है।

prithviraj movie poster
शेयर करें

नई दिल्ली : दिल्ली हाईकोर्ट ने अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज का टाइटल बदलने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है। चीफ जस्टिस डीएन पटेल की अध्यक्षता वाली बेंच ने याचिकाकर्ता को याचिका वापस लेने की अनुमति दी।

यह याचिका राष्ट्रीय प्रवासी परिषद ने दायर की थी। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता का कहना था कि फ़िल्म के टाइटल में महान योद्धा पृथ्वीराज का नाम जिस तरह से बिना किसी सम्माजनक सम्बोधन के इस्तेमाल किया गया है, वो भावनाओं को आहत करने वाला है। याचिका में मांग की गई थी कि फिल्म का नाम महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान रखना चाहिए। ये फिल्म 10 जून को रिलीज होने वाली है।

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म को राजपूत शासक पृथ्वीराज चौहान की जीवनी पर बनाया जा रहा है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर, सोनू सूद और संजय दत्त भी भूमिका निभा रहे हैं। सोनू सूद महाकवि चंद बरदाई की भूमिका में नजर आने वाले हैं। मानुषी छिल्लर फिल्म में संयोगिता के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में संजय दत्त काका कन्हा की भूमिका में नजर आएंगे।

शेयर करें