मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तराखंड

उत्तराखंडः देहरादून समेत सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आज बंद रहेंगे स्कूल

Rakesh

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसे देखते हुए सोमवार को स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। आंगनबाड़ी केंद्रों और कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी के आदेश दिए गए हैं।

heavy rain
शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसे देखते हुए सोमवार को स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। आंगनबाड़ी केंद्रों और कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी के आदेश दिए गए हैं।

देहरादून समेत सात जिलों में सोमवार को भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कई इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

चमोली और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेशभर में भारी बारिश के आसार हैं। इसके चलते संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टानों के टूटने से सड़कें बंद हो सकती हैं।

टैग: School
शेयर करें