मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

इटावा में भरभराकर गिरी प्राथमिक विद्यालय की छत, मजदूर गंभीर घायल

Rakesh

यूपी के इटावा जिले के लखना कस्बा स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम में जर्जर भवन तोड़ते समय लेंटर भरभराकर गिर गया। मलबे में मजदूर लखना कस्बा के मोचियान मोहल्ला निवासी अजब सिंह पुत्र रामसेवक गंभीर घायल हो गया। मौके पर मौजूद मास्टर ने लोगों की मदद से उसे मलबे से निकाल कर कस्बा के ही एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है।

Roof of primary school collapses in Etawah
शेयर करें

इटावा। यूपी के इटावा जिले के लखना कस्बा स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम में जर्जर भवन तोड़ते समय लेंटर भरभराकर गिर गया। मलबे में मजदूर लखना कस्बा के मोचियान मोहल्ला निवासी अजब सिंह पुत्र रामसेवक गंभीर घायल हो गया। मौके पर मौजूद मास्टर ने लोगों की मदद से उसे मलबे से निकाल कर कस्बा के ही एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है।

मजदूर को गम्भीर चोट होने के चलते प्रधानाचार्य इटावा अस्पताल ले गए। लखना प्राथमिक विद्यालय प्रथम के प्रधानाचार्य असद जमाल ने बताया कि मजदूर जर्जर भवन को तोड़ रहा था तभी लेंटर उसके ऊपर गिर पड़ा, जिससे मलबे में दबकर मजदूर घायल हो गया। पिता ने बताया कि वह 15 दिन से कार्य कर रहा था। इस दौरान अचानक लेंटर भरभराकर गिर गया। जिससे मजदूर मलबे  में दब गया। उपचार के लिए उसे इटावा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शेयर करें