मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः उत्तरकाशी में 50 फीट गहरी खाई में गिरी बस, तीन की मौत, 26 घायल

Desk

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार रात यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में तीन महिला यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए। मंगलवार रात लगभग 9.00 बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्री बस गंगोत्री धाम से उत्तरकाशी की तरफ आते वक्त गंगानानी के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 फीट गहरी खाई में गिर गई।

accident
accident
शेयर करें

उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार रात यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में तीन महिला यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए। मंगलवार रात लगभग 9.00 बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्री बस गंगोत्री धाम से उत्तरकाशी की तरफ आते वक्त गंगानानी के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 फीट गहरी खाई में गिर गई।

घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमों के साथ ही गंगनानी, भटवाड़ी, मनेरी व हर्षिल से मेडीकल टीमों एवं एंबुलेंस को मौके पर भेजा गया। दुर्घटनाग्रस्त बस में चालक व परिचालक सहित कुल 29 यात्री (12 महिला, 15 पुरुष एवं 02 बालिका) सवार थे। मृतकों में यात्री दीपा वर्सलिया पत्नी महेश वर्सलिया उम्र 55 वर्ष, निवासी हल्द्वानी, नीमा कैडा पत्नी पूरण सिंह कैड़ा उम्र 57 वर्ष निवासी रूद्रपुर उधमसिंह नगर व मीना रैक्वाल पत्नी महेन्द्र सिंह रैक्वाल निवासी हल्द्वानी थे।

शेयर करें