मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

पाकिस्तान: रुक नहीं रहे अल्पसंख्यकों पर हमले, अब सिंध में हिन्दू कारोबारी की हत्या

इंडिया वॉइस

सतन लाल ने कहा था कि सड़क किनारे जमीन उनकी है और वे इसे क्यों छोड़ दें। सतन लाल ने पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश और अन्य अधिकारियों से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई थी।

शेयर करें

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हमले रुकने का नाम नहीं ले रहें हैं। पेशावर में दिनदहाड़े पादरी की हत्या के बाद अब सिंध प्रांत में एक हिन्दू कारोबारी की हत्या का मामला सामने आया है।

सिंध प्रांत के घोटकी जिले के दहरकी कस्बे से दो किमी दूर हिन्दू कारोबारी सतन लाल को गोली मार दी गयी। सतन लाल घटनास्थल पर कॉटन फैक्टरी और आटा मिल का उद्घाटन करने गया था। इस घटना के बाद एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सतन लाल ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग उन्हें मारने, उनके हाथ-पैर काटने और उनकी आंखें फोड़ने की धमकी दे रहे थे। वे उससे पाकिस्तान छोड़ने के लिए कह रहे हैं। सतन का कहना था कि वह पाकिस्तान के हैं और वहीं मरना पसंद करेंगे किन्तु आत्मसमर्पण नहीं करेंगे।

सतन लाल ने कहा था कि सड़क किनारे जमीन उनकी है और वे इसे क्यों छोड़ दें। सतन लाल ने पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश और अन्य अधिकारियों से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई थी।

माना जा रहा है कि दहर समुदाय से संबंधित प्रभावशाली लोगों ने सतन लाल को गोली मारी है। सतन लाल की हत्या के विरोध में लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किये। इस दबाव के बाद पुलिस ने आरोपित बचाल दाहर और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के विधायक खेलदास कोहिस्तानी ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि सिंंध में पाकिस्तान की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

टैग: pakistan
शेयर करें