मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
छत्तीसगढ़

वाह रे व्यवस्थाः अस्पताल में ताला, नर्सिंग स्टाफ नदारद और पेड़ के नीचे प्रसव

Rajni

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के ग्राम कोरकोमा में स्वास्थ्यकर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे ताला लटका होने के कारण प्रसूता का पेड़ के नीचे ही प्रसव कराना पड़ा।

delivery
शेयर करें

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के ग्राम कोरकोमा में स्वास्थ्यकर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे ताला लटका होने के कारण प्रसूता का पेड़ के नीचे ही प्रसव कराना पड़ा।

नर्सिंग स्टाफ अस्पताल में ताला जड़कर नदारद हो गया था। फोन करने के बाद भी स्टाफ ने कोई जवाब नहीं दिया। मजबूरी में चिकित्सक को पेड़ के नाचे गर्भवती महिला का प्रसव कराना पड़ा।

कोरबा के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मी अपनी जिम्मेदारियों को लेकर कितने लापरवाह बने हुए हैं। इसका ताजा उदाहरण कोरबा ब्लाक के ग्राम कोरकोमा में देखने को मिला है। जहां दस बिस्तर के अस्पताल में ताला लटकने की वजह से गर्भवती महिला का प्रसव पेड़ के नीचे ही कराना पड़ा।

अस्पताल का नर्सिंग स्टाफ मोबाइल भी नहीं कर रहा था रिसीव 

अस्पताल का नर्सिंग स्टाफ चाबी लेकर नदारद हो गया था और मोबाइल भी रिसीव नहीं कर रहा था। मैसेज करने के बाद भी उसके द्वार कोई जवाब नहीं दिया गया। इस स्थिति में अस्पताल के चिकित्सक भी खुद को लाचार पाए।

ग्राम दरगा से धन सिंह कंवर अपनी पत्नी की डिलीवरी के लिए कोरकोमा स्थित अस्पताल पहुंचा था। लेकिन नर्सिंग स्टाफ की गैरमौजूदगी के चलते अस्पताल में ताला लटका रहा। लिहाजा मजबूरी में महिला का प्रसव पेड़ के नीचे कराना पड़ा।

टैग: Health
शेयर करें