मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

Bihar News: गर्भवती महिला को चलती ट्रेन में शुरू हुआ लेबर पेन, किन्नरों ने ट्रेन के टॉयलेट में कराई डिलीवरी,पेश की मानवता की मिसाल

इंडिया वॉइस

Howrah Patna Jan Shatabdi Express News:बिहार में किन्नरों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए हावड़ा-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में लेबर पेन से चीख रही महिला को सहारा देते हुए उसकी डिलीवरी कराई,महिला के लिए भगवान बनकर आए ये किन्नर ट्रेन के टॉयलेट में महिला को ले गये और कुछ ही समय बाद ट्रेन के टॉयलेट में महिला ने स्वस्थ बेटे को जन्म दिया,बिहार में किन्नरों की मानवता की चर्चा अब चारों तरफ हो रही है

Deputy Superintendent of Police (DSP) Devinder Singh.
शेयर करें

PATNA NEWS:बिहार में किन्नरों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए हावड़ा-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में लेबर पेन से चीख रही महिला को सहारा देते हुए उसकी डिलीवरी कराई,महिला के लिए भगवान बनकर आए ये किन्नर ट्रेन के टॉयलेट में महिला को ले गये और कुछ ही समय बाद ट्रेन के टॉयलेट में महिला ने स्वस्थ बेटे को जन्म दिया,बिहार में किन्नरों की मानवता की चर्चा अब चारों तरफ हो रही है

यह पूरा मामला बिहार के जमुई का है,शेखपुरा जिले की रहने वाली एक गर्भवती महिला अपने पति के साथ हावड़ा-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से लखीसराय जा रही थी. ट्रेन जैसे ही रेलवे स्टेशन से जैसे ही कुछ दूर चली उस महिला को लेबर पेन शुरू हो गया,लेबर पेन से पत्नी की हालत बिगड़ती देख पति ने कोच में मौजूद अन्य लोगों से मदद मांगी. लेकिन कोच में मौजूद अन्य महिलाएं उस महिला की मदद के लिए नहीं आईं.उसकी हालत बिगड़ती जा रही थी. तभी कुछ समय बाद उसी कोच में किन्नरों की टोली पैसे मांगने पहुंची. अब तब ट्रेन सिमुलतला रेलवे स्टेशन तक आ चुकी थी.

ट्रेन पर चढ़े किन्नरों की नजर जैसे ही महिला पर पड़ी वो तुरंत मामले को समझ गए. सभी किन्नरों ने महिला की मदद के लिए हाथ बढ़ाया. उन्होंने महिला को उठाया और ट्रेन के टॉयलेट में ले गए. जहां थोड़ी देर में महिला की डिलीवरी हो गई. महिला को बेटा हुआ. बच्चा स्वस्थ था. उसे सही सलामत देख ट्रेन के उस डिब्बे में मौजूद सभी यात्रियों की आंखें खुशी से नम हो गईं.महिला की डिलीवरी होने के बाद किन्नरों ने महिला और उसके लड़के को आशीर्वाद दिया. उन्होंने महिला के पति को आर्थिक मदद की पेशकश भी की. ट्रेन में मौजूद सभी लोगों ने किन्नरों के मानवता भरे इस व्यवहार की तारीफ की. कुछ समय बाद झाझा रेलवे स्टेशन पर सभी किन्नर उतर गए. लेकिन किन्नरों के इस व्यवहार की चर्चा देशभर में फैल रही है

टैग: bihar news
शेयर करें