मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में बस और ट्रक की जबरदस्त टक्कर, चालक की मौत

HO BUREAU

यूपी के फिरोजाबाद जिले में शनिवार तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हो गया। जिसमें चालक की मौत हो गई जबकि दो दर्जन यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

police officer
police officer
शेयर करें

फिरोजाबाद। यूपी के फिरोजाबाद जिले में शनिवार तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हो गया। जिसमें चालक की मौत हो गई जबकि दो दर्जन यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बस गाजियाबाद से अयोध्या जा रही थी। इसी दौरान अचानक बस ट्रक से टकरा गई जिससे बस में सवार दो दर्जन यात्री घायल हो गए। हादसे में बस चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने हादसे के बाद बाधित यातायात को शुरू करवाया।

शेयर करें