मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः उमरी में हमलावरों की गोली से पति-पत्नी गंभीर, बाइक से आए लोगों ने घटना को दिया अंजाम

Rakesh

कुरुक्षेत्र के उमरी गांव में गोली चलने से सनसनी फैल गई। हमलावरों ने पति, पत्नी व बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। शुक्रवार देर शाम कुरुक्षेत्र के उमरी गांव में गोली लगने से पति-पत्नी घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

firing
शेयर करें

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र के उमरी गांव में गोली चलने से सनसनी फैल गई। हमलावरों ने पति, पत्नी व बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। शुक्रवार देर शाम कुरुक्षेत्र के उमरी गांव में गोली लगने से पति-पत्नी घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रिश्तेदारों का कहना है कि कुछ दिन पहले घायलों का बेटा आईटीआई में पढ़ने जाता था, जहां उसका किसी से झगड़ा हुआ था। आज दूसरे पक्ष के दो युवक बाइक पर आए और गोली चला दी, जिसमें लड़के के माता-पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दो हमलावरों में से एक युवक उमरी गांव का ही बताया जा रहा है।

बाइक पर सवार दो युवकों का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिनमें 2 युवक बाइक पर नजर आ रहे हैं। दोनों हमलावर बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि हमले की जानकारी मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंचे और घायल पति-पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने शक जाहिर किया कि पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। तथ्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें