मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः फरीदाबाद में पति ने पत्नी पर बेलन से किया जानलेवा हमला, गंभीर

Rakesh

फरीदाबाद में पति ने पत्नी के चरित्र पर शक होने पर उस पर बेलन से जानलेवा हमला कर दिया और खुद उसे फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लेकर पहुंचा। जिसे डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। आरोपी पति का कहना था कि उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है।

attack
शेयर करें

फरीदाबाद। फरीदाबाद में पति ने पत्नी के चरित्र पर शक होने पर उस पर बेलन से जानलेवा हमला कर दिया और खुद उसे फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लेकर पहुंचा। जिसे डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। आरोपी पति का कहना था कि उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है।

घटना फरीदाबाद के सूरजकुंड इलाके में पड़ने वाले मेवला महाराजपुर की है। आरोपी पति इंद्रजीत ने बताया कि उसकी पत्नी का चरित्र ठीक नहीं है। इससे पहले भी वह किसी गैर मर्द के साथ पकड़ी गई थी। तब उसने उसे माफ कर दिया था लेकिन आज जब वह घर आया तो उसके ही 12 साल के बेटे ने बताया कि मां आज भी किसी और गैर मर्द के साथ थी।

बेटे की बात सुनकर इंद्रजीत का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया और उसने घर में रखे रोटी बनाने वाले बेलन से अपनी पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसके चलते वह बुरी तरह लहूलुहान हो गई । इंद्रजीत ने बताया कि वह खुद पत्नी को लेकर फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल पहुंचा। इस मामले में पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि पीड़िता का बयान लेने के बाद ही आरोपी पति के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें