मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

हमीरपुर में पति की दरिंदगीः पत्नी को जिंदा जलाया, ससुर को ईंट से कूचकर मार डाला फिर खुद को गोली मारकर कर ली खुदकुशी

Rakesh

यूपी के हमीरपुर जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्‍नी से घरेलू विवाद के बाद पति के सिर पर खून सवार हो गया। उसने पत्‍नी की जलाकर हत्‍या कर दी। पत्‍नी को बचाने आए ससुर की भी ईंट से कूचकर हत्‍या कर दी। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

victim
शेयर करें

हमीरपुर। यूपी के हमीरपुर जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्‍नी से घरेलू विवाद के बाद पति के सिर पर खून सवार हो गया। उसने पत्‍नी की जलाकर हत्‍या कर दी। पत्‍नी को बचाने आए ससुर की भी ईंट से कूचकर हत्‍या कर दी। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली स्थित पठानपुरा मुहल्ले में हुई वारदात

वारदात हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली स्थित पठानपुरा मुहल्ले की है। घर में गृहकलह में युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसे आग के हवाले कर दिया। इसी बीच उसे बचाने आए ससुर को वहीं पड़ी ईट से कूचकर मार डाला। इसके बाद तमंचे से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार भोर 3:30 बजे की बताई जा रही है।

घर में मौजूद उसकी 16 वर्षीय बेटी जब सुबह करीब सात बजे रोते हुए घर के बाहर निकली तो पड़ोसियों को जानकारी हो सकी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एसपी डा. दीक्षा शर्मा ने बताया कि पुलिस को सुबह सूचना मिली है कि प्रथम दृष्टया पठानपुरा नई बस्ती के लीलावती नगर में 41 वर्षीय ओमप्रकाश अपनी पत्नी 39 वर्षीय अनसुइया व 55 वर्षीय ससुर नंदकिशोर के साथ रहता था। रविवार की भोर करीब तीन से चार बजे के आसपास घर में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

ओमप्रकाश ने पहले पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पेट्रोल डालकर जला दिया। इसी बीच उसको बचाने आए ससुर नंदकिशोर को भी पीटने के बाद वहीं पड़ी ईंट से सिर कूचकर मार डाला। इसके बाद उसने तमंचे से अपने सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। एसपी ने बताया कि मृतक के पास पड़ा तमंचा व उसकी जेब से पांच कारतूस बरामद किया गया है।

शेयर करें