प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज जब देश आर्थिक विकास के नए अध्याय को लिख रहा है तो हमें एक और बात ध्यान रखनी होगी। हमें छोटे व्यापारियों का भी उतना ही ध्यान रखना होगा। हमें उन्हें ज्यादा बड़े प्लेटफॉर्म देने होंगे।
Updated Date
हैदराबाद/नई दिल्ली, 26 मई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि आज दुनिया भारत को एक नए सम्मान के साथ देख रही है। हम आज भारतीय समाधान (इंडियन सॉल्यूशन) को वैश्विक स्तर (ग्लोबल इंप्लीमेंट) पर लागू होते देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज हमारे युवा ये साबित कर रहे हैं कि वो दुनिया को लीड कर सकते हैं।
भारत आज ग्रोथ के एक बड़े केंद्र के रूप में उभर रहा है।
पिछले साल भारत में अब तक का सबसे ज्यादा, रिकॉर्ड FDI आया।
आज दुनिया ये महसूस कर रही है कि India means business.
– पीएम @narendramodi#TelanganaWithModi pic.twitter.com/inUf75fMlL
पढ़ें :- देश की एक बड़ी आबादी ने जिन सुविधाओं के लिए दशकों तक इंतजार किया: पीएम मोदी
— BJP (@BJP4India) May 26, 2022
अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों को देश के लक्ष्यों के साथ जोड़ें- पीएम
इंडियन बिजनेस स्कूल (IBS) के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज दुनिया भारत को, भारत के युवाओं को और भारत के उत्पाद को एक नए सम्मान और नए भरोसे के साथ देख रही है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद युवाओं से अपील की कि वो अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों को देश के लक्ष्यों के साथ जोड़ें।
हम अक्सर Indian solutions को Globally Implement होते हुए देखते हैं।
पढ़ें :- तुर्की में आए भीषण भूकंप से निपटने के लिए भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, जल्द भेजी जाएगी राहत-सामग्री
इसलिए मैं आज इस महत्वपूर्ण दिन पर आपसे कहूंगा कि आप अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों को, देश के लक्ष्यों के साथ जोड़िए।
– पीएम @narendramodi#TelanganaWithModi
— BJP (@BJP4India) May 26, 2022
मेडिकल एजुकेशन में भी कई रिफॉर्म हुए- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में रिफॉर्म की जरूरत हमेशा महसूस की जाती थी, लेकिन राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी रहती थी। पिछले 3 दशकों में लगातार बनी रही राजनीतिक अस्थिरता के कारण देश ने राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी देखी। लेकिन साल 2014 के बाद से देश राजनीतिक इच्छाशक्ति को भी देख रहा है और लगातार रिफॉर्म भी हो रहे हैं। मेडिकल एजुकेशन में भी हमने कई रिफॉर्म किए हैं। जिसका परिणाम है कि पिछले 8 सालों में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 380 से बढ़कर 600 से भी अधिक हो गई है। उन्होंने कहा कि देश में मेडिकल की ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट की सीटें 90 हजार से बढ़कर 1.5 लाख से ऊपर हो चुकी हैं।
हमारे देश में रिफॉर्म की जरूरत हमेशा महसूस की जाती थी, लेकिन राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी रहती थी
पिछले 3 दशकों में लगातार बनी रही राजनीतिक अस्थिरता के कारण देश ने राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी देखी
2014 के बाद से देश राजनीतिक इच्छाशक्ति को भी देख रहा है और लगातार रिफॉर्म भी रहे हैं pic.twitter.com/9Jg2JgQPAs
— BJP (@BJP4India) May 26, 2022
जनता खुद आगे बढ़कर रिफॉर्म को गति दे रही है- पीएम
कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि देश में पिछले 8 सालों में जो सबसे बड़ी प्रेरणा बनी है वो जन भागीदारी है। देश की जनता खुद आगे बढ़कर रिफॉर्म को गति दे रही है। हमने स्वच्छ भारत अभियान में इसे देखा है। अब वॉकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत अभियान में भी हम जन भागीदारी की ताकत को देख रहे हैं। जब एक पारदर्शी चयन होता है तो ट्रेनिंग और कंपीटिशन का एक बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर मिलता है। आखिर क्या कारण है कि 2014 के बाद हमें खेल के हर मैदान में अभूतपूर्व प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं? इसका सबसे बड़ा कारण है, हमारे एथलीट्स का आत्मविश्वास। आत्मविश्वास तब आता है, जब सही टैलेंट की खोज होती है। जब टैलेंट की हैंडहोल्डिंग होती है।
पिछले 8 सालों में जो सबसे बड़ी प्रेरणा बनी है, वो है जन भागीदारी।
देश की जनता खुद आगे बढ़कर रिफॉर्म को गति दे रही है। हमने स्वच्छ भारत अभियान में इसे देखा है।
अब वॉकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत अभियान में भी हम जन भागीदारी की ताकत को देख रहे हैं।#TelanganaWithModi pic.twitter.com/arxpTZjaS1
— BJP (@BJP4India) May 26, 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज जब देश आर्थिक विकास के नए अध्याय को लिख रहा है तो हमें एक और बात ध्यान रखनी होगी। हमें छोटे व्यापारियों का भी उतना ही ध्यान रखना होगा। हमें उन्हें ज्यादा बड़े प्लेटफॉर्म देने होंगे। आगे बढ़ने के लिए ज्यादा मौके देने होंगे। उन्हें ज्यादा से ज्यादा तकनीक से जोड़ना होगा।
आज जब देश आर्थिक विकास के नए अध्याय को लिख रहा है तो हमें एक और बात ध्यान रखनी होगी।
हमें छोटे व्यापारियों का भी उतना ही ध्यान रखना होगा।हमें उन्हें ज्यादा बड़े प्लेटफॉर्म देने होंगे।
आगे बढ़ने के लिए ज्यादा मौके देने होंगे।
उन्हें ज्यादा से ज्यादा तकनीक से जोड़ना होगा। pic.twitter.com/p4EkrobwG4
— BJP (@BJP4India) May 26, 2022