मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
दिल्ली

आप हैं डायबिटीज से परेशान तो अपनाएं ये तरीका, रहेंगे स्वस्थ

Rajni

भारत में डायबिटीज के मामले बढ़ रहे हैं। भारत को इस गैर-संचारजनित रोग के मामलों में विकराल वृद्धि का सामना करना पड़ रहा है।

diabetic
शेयर करें

नई दिल्ली। भारत में डायबिटीज के मामले बढ़ रहे हैं। भारत को इस गैर-संचारजनित रोग के मामलों में विकराल वृद्धि का सामना करना पड़ रहा है।

इन तरीकों से करें डायबिटीज कंट्रोल

1. वजन को सही रखेःं अतिरिक्त वजन टाइप-2 डायबिटीज का सबसे महत्वपूर्ण कारण होता है। मोटापा इस विकार को बढ़ाता है। इसलिए अपने शरीर के वजन को नियंत्रित करना और अपना बीएमआई (BMI) जांचना इस जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है।

2. एक्सरसाइजः शरीर के वजन को सही करने के लिए आपको कम से कम 45 मिनट के लिए गतिशील रहना होगा। व्यायाम शरीर की क्षमता को सुधारता है। जिससे इंसुलिन (डायबिटीज से संबंधित एक हार्मोन) का उपयोग करने और ग्लूकोज को शोषित करने की क्षमता में सुधार करती है।

3. डाइट में हेल्दी फैट करें शामिलः हेल्दी फैट्स कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के साथ ब्लड शुगर के लेवल को भी स्थिर करने में मदद करता है। न्यूट्रिशनिस्ट आहार में स्वस्थ वसा युक्त खाद्य पदार्थ जैसे जैविक A2 घी, नारियल, एवोकैडो, जैतून, नट और बीज शामिल करने का सुझाव देते हैं।

4. चीनी से रहें दूरः डायबिटीज से बचने के लिए सबसे पहले चीनी के सेवन से बचें। सोडा, फलों का रस, आइस्ड टी और मिठाइयां ये सभी डायबिटीज के खतरे को बढ़ाती हैं।

5. अल्कोहल की मात्रा कम करेःं शराब के अधिक सेवन से न केवल डायबिटीज का खतरा होता है, बल्कि हृदय रोग भी होने की संभावना होती है।

6. तनाव को करें कमः तनाव इंसुलिन रेस्सिटेंस का कारण बन सकता है। जिससे डायबिटीज हो सकता है। हेल्दी आहार चिंता, अवसाद, मिजाज और तनाव को दूर कर सकते हैं।

7. कोल्ड ड्रिंक्स से दूरी बनाएःं अगर आप डायबिटिक हैं तो कोल्ड ड्रिंक्स से दूर रहें। इसके बजाय नींबू पानी, नारियल पानी और सब्जियों का जूस जैसी हेल्दी ड्रिंक्स पी सकते हैं। इससे आप हाइड्रेट रहेंगे और आपका ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल रहेगा।

टैग: Health
शेयर करें