मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

IIFA 2022 : विक्की कौशल को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, कृति सेनन बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, देखें तस्वीरें

IIFA 2022 अवॉर्ड शो में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी स्टारर 'शेरशाह' की धूम रही। इसे बेस्ट फिल्म चुना गया और इसके खाते में 4 अवॉर्ड गए। 'सरदार उधम' के लिए विक्की कौशल को बेस्ट एक्टर और 'मिमी' के लिए कृति सेनन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।

शेयर करें

अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (IIFA) 2022 अवॉर्ड शो का समापन शनिवार को हो गया है। 2 से 4 जून तक चले इस अवार्ड शो में बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शिरकत की। शो के आखिरी दिन विजेताओं का भी ऐलान किया गया। सेरेमनी में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी स्टारर ‘शेरशाह’ की धूम रही। इसे बेस्ट फिल्म चुना गया और इसके खाते में 4 अवॉर्ड गए। ‘सरदार उधम’ के लिए विक्की कौशल को बेस्ट एक्टर और ‘मिमी’ के लिए कृति सेनन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।

इन्हें भी मिले अवॉर्ड

बेस्ट डेब्यू एक्टर- अहान शेट्टी (तड़प)

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- एआर रहमान, तनिष्क बागची, जसलीन रॉयल, जावेद- मोहसिन, विक्रम, बी ब्राक, जानी (शेरशाह)

बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर- जुबिन नौटियाल (रातां लंबियां)

बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर- अनीस कौर (रातां लंबियां)

बेस्ट सॉन्ग लिरिक्स- कौसर मुनीर (लहरा दो)

बेस्ट पिक्चर- शेरशाह

बेस्ट एक्ट्रेस लीड रोल- कृति सैनन (मिमी)

बेस्ट एक्टर लीड रोल- विकी कौशल (सरदार उधम)

बेस्ट सपोर्टिंग रोल फीमेल- साई ताम्हणकर (मिमी)

बेस्ट सपोर्टिंग रोल मेल- पंकज त्रिपाठी (लूडो)

बेस्ट स्टोरी ओरिजिनल- लूडो

बेस्ट स्टोरी अडाप्टेड- 83 द फिल्म

बेस्ट डेब्यू फीमेल- शरवरी वाघ (बंटी और बबली 2)

टैग: Bollywood
शेयर करें