मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Rakesh

यूपी के मुरादाबाद जिले की बिलारी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

gun
शेयर करें

मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद जिले की बिलारी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने उनके पास से 12 तमंचे, एक रिवाल्वर, 2 जिंदा 315 बोर कारतूस के साथ ही अवैध हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर शुक्रवार दोपहर के वक्त थाना बिलारी इलाके के गांव सहसपुर स्योडारा रोड के जंगल में पुराने खंडहर में पुलिस को सूचना मिली कि खाली पड़े खंडहर के अंदर कुछ लोग अवैध शस्त्र बना रहे हैं।

पुलिस ने दलबल के साथ दबिश दी और दो आरोपियों आसिम और छोटे को गिरफ्तार किया है। जबकि मुख्य आरोपी बलबीर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों के पास से बड़ी संख्या  में तमंचे और कारतूस के साथ शास्त्र बनाने का समान बरामद किया है। एसपी देहात के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपी अवैध असलहे बनाकर आसपास के जिलों में बेचा करते थे।

शेयर करें