छतरपुर। राजस्थान के छतरपुर जिले के गुलगंज थाना क्षेत्र में मामूली विवाद पर एक बुजुर्ग की लाठी मारकर हत्या कर दी गई। हत्या पड़ोस मे रहने वाले युवक ने की। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना अनगौर गांव की है, जहां मृतक जगदीश मिश्रा के भतीजे से आरोपी राजेश तिवारी की पहले किसी बात पर झगड़ा हुआ था। इस वजह से आरोपी मृतक से खुन्नस खाए हुए था।
बताया जाता है कि उसने मौका देखकर मृतक के सिर पर डंडा मार दिया ,जिससे लहूलुहान बुजुर्ग को अस्पताल लाया गया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। एडीशनल एसपी छतरपुर विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।