मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

ईडी ने बिहार के उद्योग मंत्री समीर महासेठ के ठिकानों पर छापेमारी की

इंडिया वॉइस

ईडी ने बिहार के उद्योग मंत्री समीर महासेठ के ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के लिए गुरुवार की सुबह इनकम टैक्स विभाग की टीम कई अलग-अलग जगहों पर पहुंची. आयकर विभाग की टीम साकार कंस्ट्रक्शन के ठिकानों पर भी रेड कर रही है.

शेयर करें

Bihar news: एक बड़ी खबर बिहार से सामने आ रही है जहां बिहार के उद्योग मंत्री समीर महासेठ (Sameer Mahaseth) के आवास पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department Raid) की छापेमारी की जा रही है. इसके अलावा भी उनके कई ठिकानों पर टीम रेड कर रही है. छापेमारी के लिए गुरुवार की सुबह इनकम टैक्स विभाग की टीम राजधानी पटना के पाटलिपुत्र स्थित गोसाई टोला में उनके आवास, आर ब्लॉक में सोन भवन स्थित उनके में छापेमारी करने पहुंची. इनकम टैक्स के टीम को छापेमारी में क्या कुछ मिला है इसकी अधिसूचना नहीं मिल पाई है.

समीर महासेठ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कोटे से नीतीश कुमार कैबिनेट में मंत्री हैं। वे मधुबनी सीट से दूसरी बार बिहार विधानसभा के सदस्य चुने गए।

कंस्ट्रक्शन कंपनी में भी छापेमारी

आपको बता दें कि, इसके अलावा आयकर विभाग की टीम साकार कंस्ट्रक्शन कंपनी के अलग-अलग कार्यालय में भी छापेमारी कर रही है. गुरुवार की सुबह इनकम टैक्स की टाम सोन भवन स्थित कार्यालय में भी गई. इसके बाद डाकबंगला चौराहा स्थित हीरा पन्ना दुकान के पास साकार कंस्ट्रक्शन कंपनी के एक और ऑफिस में छापेमारी की गई. इस पर अभी तक इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी का कोई बयान नहीं आया है.

टैग: bihar news
शेयर करें