मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत 2029 में फिर लाल किले से नजर आएंगे पीएम मोदी, नितिन नवीन बोले-सपने देखते रहें राहुल गांधी कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे पर बनी बात, 2-3 दिन में गठबंधन का ऐलान! सीएम योगी ने मां के नाम लिखी भावुक पाती, संन्यास के बाद मां से भिक्षा मांगने के प्रसंग को किया याद इटली में सोनिया गांधी का बचपन वाला घर बनेगा म्यूजियम, भारतीय कारोबारी ने संजोईं यादें साझा विरासत को नई मजबूती देगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, अयोध्या-जनकपुर के बीच फिर जीवंत होंगे रिश्ते: सीएम नोएडा में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, पूरी बिल्डिंग आई चपेट में
क्रिकेट

टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, जानिए कब शुरू होगा मैच?

इंडिया वॉइस

क्रिकेट फैंस की धड़कने तेज होने लगी है, क्योंकि आज यानी रविवार को कुछ ही घंटे बाद रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम और बाबर आजम की अगुआई वाली पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप सुपर 12 मुकाबले में टकराएंगी।

शेयर करें

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को महामुकाबला खेला जाएगा। भारत के सामने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान की टीम होगी। दोनों के बीच यह मैच मेलबर्न में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान का टूर्नामेंट में यह पहला मुकाबला होगा। दोनों टीमें जीत के साथ अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर प्रशंसकों को दिवाली का तोहफा देने उतरेगी।

क्रिकेट फैंस की धड़कने तेज होने लगी है, क्योंकि आज यानी रविवार को कुछ ही घंटे बाद रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम और बाबर आजम की अगुआई वाली पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप सुपर 12 मुकाबले में टकराएंगी।

दोनों टीमें पिछले एक महीने में तीसरी बार भिड़ेंगी। हाल में दोनों का सामना एशिया कप में दो बार हुआ था, जहां भारतऔर पाकिस्तान की टीमों ने एक एक मुकाबले जीते थे। टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो, लगभग एक साल पहले दोनों टीमें दुबई में भिड़ी थीं जहां पाकिस्तान ने भारत को पहली बार वर्ल्ड कप में परास्त किया था। रोहित शर्मा एंड कंपनी के लिए उस हार के दाग को धोने का समय आ गया है, जो विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया को बाबर एंड कंपनी ने दी थी।

भारतीय टीम ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर अभी तक कुल 4 मैच खेले हैं. उसने चारों मैच मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही खेले हैं। इस दौरान भारत को 2 में जीत मिली है जबकि एक मैच में ऑस्ट्रेलिया विजयी रहा है वहीं एक मैच बेनतीजा रहा. पाकिस्तान की बात करें तो, बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम ने मेलबर्न में साल 2010 में एकमात्र टी20 मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था जहां उसे मुंह की खानी पड़ी थी।

शेयर करें