मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

यूपीः शाहजहांपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर मासूम की मौत

Rakesh

यूपी के शाहजहांपुर शहर में उस समय कोहराम मच गया, जब कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के सुभाष नगर मोहल्ले में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर दो साल के मासूम की मौत हो गई।

accident
शेयर करें

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर शहर में उस समय कोहराम मच गया, जब कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के सुभाष नगर मोहल्ले में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर दो साल के मासूम की मौत हो गई।

मोहल्लेवालों ने ट्रैक्टर ट्रॉली सहित चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। सुभाष नगर के रहने वाले दिनेश का इकलौता बेटा कार्तिक घर के दरवाजे के पास खेल रहा था। इसी दौरान मासूम कार्तिक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गया। कार्तिक बुरी तरह घायल हो गया। परिजन कार्तिक को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने कार्तिक को मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद गुस्साए मोहल्ले वालों ने चालक सहित ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

शेयर करें