मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

अब ओमिक्रोन बी. 2 की दस्तक, न्यूयॉर्क सहित बड़े शहरों में सतर्कता की हिदायत

इंडिया वॉइस

अमेरिका के महामारी और संक्रामक रोग से जुड़े दस विशेषज्ञों का दावा है कि ओमिक्रोन बी.1 की तुलना में ऑमिक्रोन बी.2 तीस से पचास प्रतिशत ज्यादा घातक होगा। इसमें ज्यादा मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराने की नौबत आ सकती है

New variant Of Covid Omicron
Covid New Variant: Youth returned from South Africa to Maharashtra, Corona positive, now travelers coming from South Africa will be quarantined for 7 days
शेयर करें

लॉस एंजेल्स : कोरोना की संकर प्रजाति ओमिक्रोन बी.2 ने यूरोप के बाद अमेरिका के विभिन्न भी बड़े शहरों में दस्तक दे दी है। इसे ओमिक्रोन बी.1 से ज्यादा जानलेवा बताया जा रहा है। हालांकि प्रशासन की ओर से फेस मास्क की अनिवार्यता हटाई जा रही है। फाइजर, मोडरेना और जॉनसन एंड जॉनसन ड्रग कम्पनियों ने इससे बचाव के लिए दूसरे बूस्टर डोज के लिए सीडीसी और एफडीए के दरवाजे खटखटाने शुरू कर दिए हैं।

अमेरिका के महामारी और संक्रामक रोग से जुड़े दस विशेषज्ञों का दावा है कि ओमिक्रोन बी.1 की तुलना में ऑमिक्रोन बी.2 तीस से पचास प्रतिशत ज्यादा घातक होगा। इसमें ज्यादा मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराने की नौबत आ सकती है और इससे ज्यादा लोगों के मरने की आशंका है। अमेरिकी मीडिया में ओमिक्रोन बी.2 प्रजाति की गम्भीरता से जुड़ी खबरें सुर्खियों में आ रही हैं।

यूरोप में दो देशों नीदरलैंड और डेनमार्क में ओमिक्रोन .2 की लहर आकर जा चुकी है, लेकिन वहाँ इसने महामारी का रूप नहीं लिया। इससे 70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्ध लोगों को अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़े हैं, जबकि इस समय जर्मनी और ब्रिटेन में यह प्रजाति अपने पाँव पसार रही है। न्यूयॉर्क में एक सप्ताह में दोगुना मामले सामने आ रहे हैं तो लॉस एंज़ेल्स और अन्य बड़े शहरों में दस से ग्यारह दिनों में ओमिक्रोन के दोगुना मामले हो रहे हैं।

खबरें हैं कि कोरोना के लिए अमेरिकी फेडरल रिजर्व फंड ख़त्म हो रहा है। कांग्रेस में डेमोक्रेट ने 15 अरब डॉलर आवंटित किए जाने की माँग की है, तो रिपब्लिकन अभी इस फंड पर सहमति नहीं जता पा रहे हैं।

शेयर करें