1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Bihar News: जमुई में एक पुलिस जवान ने की खुदकुशी, पत्नी से झगड़कर सर्विस रिवाल्वर से मारी गोली

Bihar News: जमुई में एक पुलिस जवान ने की खुदकुशी, पत्नी से झगड़कर सर्विस रिवाल्वर से मारी गोली

बिहार के जमुई में एक पुलिस के जवान ने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर ख़ुदकुशी कर ली है,यह घटना शनिवार की है,जमुई के नगर थाना में तैनात बिहार पुलिस के जवान गुंजन कुमार ने पत्नी से झगड़ा करने के बाद खुद को गोली मार ली,इस घटना के बाद गुंजन को पटना के लिए रेफर करने के बाद उसकी मौत हो गई ,बिहार पुलिस के इस जवान ने अपने सर्विस रिवाल्वर से इस घटना को शहर के बिहारी मोहल्ले स्थित अपने आवास पर अंजाम दिया

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Jamui news: बिहार के जमुई में एक पुलिस के जवान ने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर ख़ुदकुशी कर ली है,यह घटना शनिवार की है,जमुई के नगर थाना में तैनात बिहार पुलिस के जवान गुंजन कुमार ने पत्नी से झगड़ा करने के बाद खुद को गोली मार ली,इस घटना के बाद गुंजन को पटना के लिए रेफर करने के बाद उसकी मौत हो गई ,बिहार पुलिस के इस जवान ने अपने सर्विस रिवाल्वर से इस घटना को शहर के बिहारी मोहल्ले स्थित अपने आवास पर अंजाम दिया.

पढ़ें :- बिहार में एनडीए 'पांडवों' की तरह एकजुट, PM मोदी हैं 'विश्व शांतिदूत': जदयू विधायक श्याम रजक

जानकारी के अनुसार बिहार पुलिस का जवान गुंजन कुमार का उसकी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था. खुद को गोली मारने के पहले जवान ने बीती रात नाइट ड्यूटी भी की थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके आवास से सर्विस रिवाल्वर को बरामद किया है. जानकारी के अनुसार बिहार पुलिस का यह जवान बेगूसराय जिले का रहने वाला था, जो वर्तमान में नगर थाना में पोस्टेड था और टाइगर मोबाइल की टीम में शामिल होकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गश्ती दल में शामिल था

घटना के बारे में नगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि टाइगर मोबाइल की टीम में शामिल जवान गुंजन कुमार के गोली मरने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, जहां से उसका सर्विस रिवाल्वर बरामद हुआ है. जवान ने खुद को गोली मारी थी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया फिर वहां से डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया था. पटना जाने के दौरान शेखपुरा के पास उसकी मौत हो गई, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com