नई दिल्ली, 06 मई। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज भारत के विकास के संकल्पों को दुनिया अपने लक्ष्यों की प्राप्ति का माध्यम मान रही है। वैश्विक शांति हो, वैश्विक समृद्धि हो, वैश्विक चुनौतियों से संबंधित समाधान हों या फिर वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला का सशक्तिकरण हो, दुनिया भारत की तरफ बड़े भरोसे से देख रही है।
आज भारत के विकास के संकल्पों को दुनिया अपने लक्ष्यों की प्राप्ति का माध्यम मान रही है।
Global Peace हो, Global Prosperity हो, Global Challenges से जुड़े solutions हों, या फिर Global supply Chain का सशक्तिकरण हो, दुनिया भारत की तरफ बड़े भरोसे से देख रही है।
– पीएम @narendramodi
— BJP LIVE (@BJPLive) May 6, 2022
प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को जैन अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संगठन के ‘जीतो कनेक्ट 2022’ के उद्घाटन सत्र को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञता का क्षेत्र, कार्य क्षेत्र चाहे जो भी हो विचारों में चाहे जितनी भी भिन्नता हो लेकिन नए भारत का उदय सभी को जोड़ता है। आज सभी को लगता है कि भारत अब ‘संभावना और क्षमता’ से आगे बढ़कर वैश्विक कल्याण के एक बड़े उद्देश्य के लिए काम कर रहा है। सही उद्देश्य, स्पष्ट इरादा और अनुकूल नीतियों से जुड़ी अपनी बातों को दोहराते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज देश जितना संभव हो सकता है, प्रतिभा, कारोबार और प्रौद्योगिकी को प्रोत्साहित कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश में प्रतिदिन दर्जनों स्टार्टअप का पंजीकरण हो रहा है, हर हफ्ते एक यूनिकॉर्न बना रहा है।
आज देश Talent, Trade और technology को जितना हो सके उतना ज्यादा प्रोत्साहित कर रहा है।
आज देश हर रोज़ दर्जनों स्टार्टअप्स रजिस्टर कर रहा है, हर हफ्ते एक यूनिकॉर्न बना रहा है।
– पीएम @narendramodi pic.twitter.com/doCjic6APU
— BJP LIVE (@BJPLive) May 6, 2022
PM मोदी ने कहा कि जब से सरकारी ई-मार्केटप्लेस यानी जीईएम पोर्टल अस्तित्व में आया है, सारी खरीद सबके सामने एक प्लेटफॉर्म पर होती है। अब दूरदराज के गांवों के लोग, छोटे दुकानदार और स्वयं सहायता समूह अपने उत्पाद सीधे सरकार को बेच सकते हैं। उन्होंने बताया कि आज GEM पोर्टल पर 40 लाख से अधिक विक्रेता जुड़ चुके हैं। पीएम मोदी ने पारदर्शी ‘फेसलेस’ टैक्स निर्धारण, एक राष्ट्र और एक टैक्स, उत्पादकता से जुड़ी प्रोत्साहन योजनाओं के बारे में भी बातचीत की।
जब से Govt e-Marketplace यानि GeM पोर्टल अस्तित्व में आया है, सारी खरीद एक प्लेटफॉर्म पर सबके सामने होती है।
अब दूर-दराज के गांव के लोग, छोटे दुकानदार और स्वयं सहायता समूह सीधे सरकार को अपना product बेच सकते हैं।
आज GeM पोर्टल पर 40 लाख से अधिक sellers जुड़ चुके हैं। pic.twitter.com/WdFazVc3sW
— BJP LIVE (@BJPLive) May 6, 2022
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि भविष्य का हमारा रास्ता और मंजिल दोनों साफ हैं। आत्मनिर्भर भारत हमारा रास्ता भी है और संकल्प भी। पिछलों सालों में हमने इसके लिए हर जरूरी माहौल बनाने में लगातार परिश्रम किया है।