मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

चंद्रमुखी- 2 में दिखेगा कंगना का नर्तकी अवतार

Rakesh

चंद्रमुखी-2 में कंगना का नर्तकी अवतार दिखेगा। कंगना रनौत की आने वाली फिल्म ‘चंद्रमुखी-2’ 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म से कंगना का फर्स्ट-लुक सामने आ चुका है। जिसमें वो ग्रीन कलर के लहंगें में बेहद खूबसूरत नज़र आ रही हैं।

actress kangana ranaut
शेयर करें

मुंबई। चंद्रमुखी-2 में कंगना का नर्तकी अवतार दिखेगा। कंगना रनौत की आने वाली फिल्म ‘चंद्रमुखी-2’ 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म से कंगना का फर्स्ट-लुक सामने आ चुका है। जिसमें वो ग्रीन कलर के लहंगें में बेहद खूबसूरत नज़र आ रही हैं।

इस हॉरर-थ्रिलर में कंगना राजा वेट्टेयन के दरबार में नर्तकी चंद्रमुखी के रोल में दिखाई देंगी। वहीं राघव लॉरेंस राजा वेट्टेयन के रोल में दिखाई देंगे। लायका प्रोडक्शन ने सोशल मीडिया पर कंगना का फर्स्ट-लुक शेयर किया है।जिसमें ग्रीन कलर की खूबसूरत साड़ी में कंगना काफी सुन्दर नज़र आ रही हैं।

इसके साथ ही कंगना के राज नर्तकी के लुक को कम्पलीट करने के लिए हैवी ज्वैलरी का यूज किया गया है। जहां कंगना पूरे जोश में नर्तकी के पोज़ में खड़ी दिखाई दे रही हैं।जिसको लेकर लायका प्रोडक्शन ने इस पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है कि ‘आपकी खूबसूरती और पोज अट्रेक्टिव है ‘ फिल्म के डायरेक्टर पी वसु हैं।

ऐसे में चंद्रमुखी-2 को लेकर भी काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं। देखना ये है कि कंगना की सीक्वल पार्ट वन की सफलता को दोहराने में कितनी कामयाब हो पाती है।

शेयर करें