1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में केजरीवाल का कूड़ा निस्तारण का दावा झूठा, भाजपा अध्यक्ष ने गाज़ीपुर साइट का दौरा कर खोली पोल

दिल्ली में केजरीवाल का कूड़ा निस्तारण का दावा झूठा, भाजपा अध्यक्ष ने गाज़ीपुर साइट का दौरा कर खोली पोल

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा शनिवार को सुबह पार्टी नेताओं, निगम पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं के साथ गाज़ीपुर लैंडफिल साइट पहुंचे। जहां देखा कि आम आदमी पार्टी के नगर निगम में सत्ता में आने के 8 माह बाद भी कूड़ा निस्तारण कार्य लगभग ठप पड़ा है। श्री सचदेवा ने साइट पर जाकर केजरीवाल सरकार के कूड़ा निस्तारण के दावे की पोल खोल दी।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा शनिवार को सुबह पार्टी नेताओं, निगम पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं के साथ गाज़ीपुर लैंडफिल साइट पहुंचे। जहां देखा कि आम आदमी पार्टी के नगर निगम में सत्ता में आने के 8 माह बाद भी कूड़ा निस्तारण कार्य लगभग ठप पड़ा है। श्री सचदेवा ने साइट पर जाकर केजरीवाल सरकार के कूड़ा निस्तारण के दावे की पोल खोल दी।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: जानें हेल्थ टिप्स और उपाय

श्री सचदेवा ने शनिवार को पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ गाज़ीपुर लैंडफिल साइट का दौरा किया। उन्होंने देखा कि वहां लगभग 8 माह से कूड़ा निस्तारण का कार्य ठप है। गाज़ीपुर से 800 से 1000 मीट्रिक टन कूड़े का दैनिक निस्तारण होता है, पर यहां तो रोज़ लगभग 2500 मीट्रिक टन नया गीला कूड़ा डल रहा है। नतीज़ा यहां कूड़े का नया पहाड़ उठ रहा है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल और न ही महापौर डा. शैली ओबरॉय ने कभी गाज़ीपुर लैंडफिल साइट के लिए कोई ठोस योजना रखी। श्री सचदेवा ने मुख्यमंत्री को चुनौती दी कि वह दिल्लीवालों के सामने मीटिंग का रिकॉर्ड रखें जो उन्होंने गाज़ीपुर सहित तीनों लैंडफिल साइट से कूड़ा निस्तारण समीक्षा को लेकर किए हों।

पुराने पहाड़ के साथ ही एक नया पहाड़ और खड़ा हो रहाः वीरेन्द्र सचदेवा

मुख्य मंत्री ने जनवरी 2024 तक तीनों लैंडफिल साइट साफ करने का वादा दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 की 10 गारंटी में किया था पर आज स्थिति यह है कि लैंडफिल साइटों पर कूड़ा घटने की जगह बढ़ रहा है। पुराने पहाड़ के साथ ही एक नया पहाड़ और खड़ा हो रहा है।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

इस अवसर पर उनके साथ नगर निगम के पूर्व महापौर एवं प्रदेश महामंत्री हर्ष मलहोत्रा, योगेन्द्र चंदोलिया, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह, विधायक अनिल वाजपेयी, निगम पार्षद एवं स्थाई समिति के पूर्व अध्यक्ष संदीप कपूर, प्रदेश मंत्री इम्प्रीत सिंह बख्शी, विनोद बछेती,  मीडिया रीलेशन प्रमुख विक्रम मित्तल,  निगम पार्षद पंकज लूथरा, श्रीमति मोनिका पंत, भरत गौतम, शशि चंदना, राजू सचदेवा, अल्का राघव, मीनाक्षी शर्मा, संजीव सिंह,  प्रिया कम्बोज, ब्रह्म सिंह, पूर्वी दिल्ली के जिला अध्यक्ष विजेन्द्र धामा, संजय गोयल आदि थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com