मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

पत्नी को मारकर नहर में बहाया, अवैध संबंधों के शक में ले ली जान

HO BUREAU

यूपी के बुलंदशहर के सलेमपुर कस्बे में अवैध संबंधों के शक में महिला की हत्या कर दी गई। पति और देवर ने ही महिला का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों ने गुनाह पर पर्दा डालने के लिए मृतका करिश्मा के शव नहर में बहा दिया।

victim family
victim family
शेयर करें

बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर के सलेमपुर कस्बे में अवैध संबंधों के शक में महिला की हत्या कर दी गई। पति और देवर ने ही महिला का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों ने गुनाह पर पर्दा डालने के लिए मृतका करिश्मा के शव नहर में बहा दिया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर गोताखोरों की मदद से शव को नहर से बरामद किया। मृतका के मायके पक्ष ने अनहोनी की आशंका जताकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सलेमपुर थानाक्षेत्र के सदरपुर गांव की है।

शेयर करें