मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
हेल्थ

जानिए कैसे फैल रहा है आंखों का इंफेक्शन?

Avnish

आजकल आंखों में काफी ज्यादा परेशानी देखने को मिल रही है यह फैल भी रहा है जानिए इसका कारण

शेयर करें

नई दिल्ली । जैसे-जैसे मानसून जा रहा है वैसे-वैसे लोगों को काफी ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है इस बार यह मानसून लोगों के लिए नई समस्या लेकर आई है जिसका नाम है आई फ्लू जी हां कई लोग इस आई फ्लू से ग्रसित है लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि यह आंखों का इंफेक्शन आखिर किस तरीके से फैल रहा है इससे कैसे बचा जाएं और अपने आप को किस तरीके से सुरक्षित रखा जाए पर आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है हम आपको बताने जा रहे है कि आखिर आप किस तरीके से अपना ध्यान रखें। बता दें कि अस्पताल में काफी ज्यादा मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। जिसमें लोगों के आंख लाल हो गए है सूज गए है पानी आ रहा है आम बोलचाल की भाषा में हम बात करें तो इसे आंख आना कहते हैं क्योंकि इसमें आंख बिल्कुल लाल हो जाती है. मेडिकल टर्म में बीमारी को कंजेक्टिवाइटिस कहा जाता है। इसको लेकर कई तरह के भ्रम भी होते हैं कुछ लोगों का मानना होता है कि इनफेक्टेड व्यक्ति के आंखों में देखने से भी फ्लू हो जाता है। क्या सच में ऐसा होता है जानेंगे डॉक्टर का इसपर क्या कहना है।

आखिर क्या है कंजंक्टिवाइटिस ?

बारिश के मौसम में नमी के कारण कई तरह के बैक्टीरिया वायरस और फंगस बढ़ने लगता है इसकी वजह से आंखों में इंफेक्शन दिखने लगता हैं। डॉक्टर के अनुसार इस बीमारी में आंखें लाल हो जाती है। आंखों से पानी आने लगता है इसके अलावा आंखों में चुभन भी हो सकती है। कभी-कभी आंखों से कोई डिसचार्ज होता है, जिस वजह से पलके चिपक जाती है। आंखों में सूजन भी हो  जाती है। वहीं कुछ मामलों में अगर वायरल कंजंक्टिवाइटिस में कॉर्निया पर असर पड़ता है तो आंखों से धुंधला भी लगता है।

क्या इंफेक्टेड आंखों में देखने से भी फ्लू हो जाता है ?

अब सवाल यह है कि क्या आंखों में देखने से भी यह फ्लू फैल जाता है? तो बता दें कि इस सवाल का जवाब है नहीं… आंखों में देखने से आपको इंफेक्शन नहीं हो सकता है, जब तक कि आप उस व्यक्ति या मरीज का कोई भी सामान इस्तेमाल ना करें।

क्या करना चाहिए कंजंक्टिवाइटिस हो तो?

  • काले चश्मे का इस्तेमाल करें किसी के भी नजदीक जाने से बचें।
  • अपनी आंखों को साफ रखने की कोशिश करें।
  • आंखों से कीचड़ या डिस्चार्ज हो रहा है तो उसे कॉटन से साफ करें।
  • डॉक्टर के बताए एंटीबायोटिक ड्रॉप और लुब्रिकेंट को टाइम टू टाइम डालते रहें
  • अगर एक आंख में इंफेक्शन है तो दूसरी आंख पर इस्तेमाल किया हुआ रुमाल या हाथ ना लगाएं
  • कॉन्टैक्ट लेंस पहनने से बचें
  • आंखों में किसी तरह की दिक्कत है तो आप आंखों पर गर्म सेक लगाएं.
  • आई मेकअप करने से बचें।
शेयर करें