मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

लालू यादव की पटना कोर्ट में कल होगी पेशी

इंडिया वॉइस

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जुड़े चारा घोटाले के एक मामले में सुनवाई कल होने वाली है, इस मामले की सुनवाई पटना की सीबीआई अदालत में होगी।

lalu prasad yadav
Lalu Yadav will campaign for party candidates in Bihar by-election
शेयर करें

रांची, 24 फरवरी। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जुड़े चारा घोटाला के एक मामले की सुनवाई शुक्रवार को होगी। 46 लाख रुपये की अवैध निकासी का यह मामला बिहार से जुड़ा है। लालू को 25 फरवरी को बिहार के चारा घोटाले मामले में पेश होना है।

भागलपुर और बांका कोषागार से अवैध निकासी के मामले की सुनवाई पटना सीबीआई की विशेष अदालत में चल रही है। सुनवाई के दौरान सीबीआई के वकील ने लालू समेत तीन आरोपितों के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी करने का अनुरोध किया था। इसके बाद पटना की विशेष सीबीआई कोर्ट ने प्रोडक्शन वारंट जारी करने का आदेश दिया। लालू प्रसाद यादव फिलहाल आरसी 47 (ए)/96 में बिरसा मुंडा होटवार जेल में है। बताया जा रहा है कि लालू कि वीडियो काफ्रेंसिंग से पेशी होगी। जेल प्रशासन इसकी तैयारी में जुट गयी है।

उल्लेखनीय है कि 16 फरवरी को पशुपालन घोटाला से संबंधित मामले में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश प्रजेश कुमार सिंह की अदालत में कांड संख्या आरसी 63 (ए)/96 में सुनवाई की। इसके बाद चारा घोटाला मामले में सीबीआई कोर्ट ने निर्देश जारी कर सभी आरोपियों को 25 फरवरी को कोर्ट में पेश करने को कहा था। चारा घोटाले से जुड़े पांच मामला झारखंड में चल रहे थे, जबकि एक मामला पटना में भी चल रहा है।

चारा घोटाले के आरसी 63 ए, 1996 के इस मामले में लालू प्रसाद, पूर्व सांसद जगदीश शर्मा, पूर्व सांसद आरके राणा, नौकरशाह बेक जुलियस, फूलचंद सिंह सहित 22 आरोपित हैं। सीबीआई ने अबतक 76 गवाह पेश कर गवाही कराई है। चारा घोटाले के इस मामले में सीबीआई ने लालू प्रसाद समेत कुल 44 आरोपितों पर चार्जशीट दायर की थी, जिसमें 22 लोगों की मौत होने की वजह से ट्रायल बंद कर दिया गया।

शेयर करें